× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    November 21, 2026

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»क्राइम»Poonjipathra Diesel Chori : ट्रकों की टंकियां तोड़कर डीजल बेच रहा था आरोपी, पूंजीपथरा पुलिस ने ढाबा संचालक समेत दो को पकड़ा
    क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़

    Poonjipathra Diesel Chori : ट्रकों की टंकियां तोड़कर डीजल बेच रहा था आरोपी, पूंजीपथरा पुलिस ने ढाबा संचालक समेत दो को पकड़ा

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 21, 20261 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    एक ही रात में पांच ट्रकों से करीब 300 लीटर डीजल चोरी का मामला उजागर, 80 लीटर डीजल और तीन लाख की जाइलो कार जब्त

    रायगढ़। औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले कारोबारी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक युवक रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर उनकी डीजल टंकियां तोड़ता था और चोरी का ईंधन अलग-अलग लोगों को बेच देता था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ चोरी का डीजल खरीदने वाले संबलपुरी स्थित पूजा ढाबा के संचालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 80 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा जाइलो कार बरामद की गई है।

    सुबह ट्रकों की टंकियां टूटी मिलीं, सामने आई सामूहिक चोरी

    मामले की शुरुआत 18 नवंबर को हुई, जब ट्रक चालक शशिकांत उपाध्याय ने पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की रात वह अपना ट्रक क्रमांक CG 15 EB 8542 सड़क किनारे खड़ा कर सो गया था। सुबह उठने पर ट्रक की डीजल टंकी क्षतिग्रस्त मिली और उसमें रखा ईंधन गायब था।

    आसपास खड़े अन्य ट्रकों की जांच करने पर चार और वाहनों की डीजल टंकियां टूटी मिलीं। जांच में पांचों ट्रकों से लगभग 300 लीटर डीजल चोरी होने की जानकारी सामने आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 307/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत विवेचना शुरू की।

    पुरानी जाइलो कार बनी चोरी की वारदात का जरिया

    घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा डीएसपी सुशांतो बनर्जी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव की टीम ने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर सूरज यादव (23 वर्ष) को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब एक साल से रायगढ़ में छोटी गाड़ी चलाने का काम कर रहा था। उसने पुरानी महिंद्रा जाइलो कार खरीदी थी। पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने इसी कार से रात में सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों की पहचान की और पांच वाहनों की डीजल टंकियां तोड़कर ईंधन खाली ड्रमों में भर लिया।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी का कुछ डीजल ट्रक चालकों को बेच दिया था, जबकि शेष डीजल का एक हिस्सा संबलपुरी स्थित पूजा ढाबा के संचालक को दिया था।

    चोरी का माल खरीदने वाले ढाबा संचालक तक भी पहुंची पुलिस

    मुख्य आरोपी से पूछताछ में मिले सुराग के बाद पुलिस ने पूजा ढाबा में कार्रवाई की। वहां संचालक मुकेश कुमार मखीजा (44 वर्ष), निवासी बोईरदादर रायगढ़ से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, उसने चोरी का डीजल खरीदने की बात स्वीकार की।

    इसके बाद पुलिस ने सूरज यादव के पास से 50 लीटर और मुकेश मखीजा के कब्जे से 30 लीटर डीजल बरामद किया। कुल 80 लीटर डीजल की अनुमानित कीमत आठ हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल महिंद्रा जाइलो कार क्रमांक OD 05 AL 7035 भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

    चोरी का डीजल खरीदने के मामले में पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी शामिल की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से खुला मामला

    पूरी कार्रवाई में पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा तथा आरक्षक विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल और शेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

    Chhattisgarh News Dhaba Sanchalak Diesel Chori Kand Poonjipathra Police Raigarh Crime News Raigarh Police Action Suraj Yadav Truck Diesel Chori
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    November 21, 2026

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,303 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,903 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,627 Views
    Don't Miss

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    By Santosh KumarNovember 21, 2026

    Scotch Whisky Price Cut : स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 से घटकर 75 प्रतिशत…

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026

    OP Choudhary Student Interaction : मंत्री निवास बना बच्चों की पाठशाला, ओपी चौधरी ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के संघर्ष और अनुभव

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,303 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,903 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,627 Views
    Categories
    • Blog (696)
    • आस्था (30)
    • क्राइम (29)
    • खरसिया (42)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,159)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (14)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (199)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • सारंगढ़ (38)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.