× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    November 21, 2026

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»क्राइम»Raigarh Mahila Thana Police : शादी का वादा कर महिला का शोषण, शिकायत के बाद फरार आरोपी को महिला थाना पुलिस ने दबोचा
    क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़

    Raigarh Mahila Thana Police : शादी का वादा कर महिला का शोषण, शिकायत के बाद फरार आरोपी को महिला थाना पुलिस ने दबोचा

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 21, 20262 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    दो साल तक शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, भाठनपाली गांव में दबिश देकर की गिरफ्तारी; आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    रायगढ़। शादी का भरोसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इनकार कर धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे युवक को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। लगातार तलाश के बीच मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    पहचान के बाद बढ़ी नजदीकियां, शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

    पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर 2026 को 33 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में ग्राम भाठनपाली निवासी प्रवीण कुमार प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका वर्ष 2012 में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी पहचान प्रवीण कुमार प्रधान से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

    पीड़िता के मुताबिक, वह चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी और आरोपी का वहां आना-जाना था। आरोप है कि चार दिसंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके किराये के मकान में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी शादी का वादा करते हुए वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

    शादी से मुकरने और जबरन संबंध बनाने का भी आरोप

    शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 18 जनवरी 2026 को आरोपी उसके घर पहुंचा और विवाद के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और महिला को धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 एवं 351(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    गांव में छिपे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

    मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में महिला थाना एवं जूटमिल पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

    महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया था। इसी दौरान 20 नवंबर को आरोपी के ग्राम भाठनपाली में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार प्रधान, पिता दिनदयाल प्रधान, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम भाठनपाली, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    महिला थाना की टीम ने निभाई अहम भूमिका

    इस गिरफ्तारी में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव और आरक्षक संदीप भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Bhathnapali Crime News Chhattisgarh Jutmil Police Mahila Thana Raigarh Police Giraftari Raigarh News Raigarh Police Rape Case Arrest
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    November 21, 2026

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,303 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,903 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,627 Views
    Don't Miss

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    By Santosh KumarNovember 21, 2026

    Scotch Whisky Price Cut : स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 से घटकर 75 प्रतिशत…

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026

    OP Choudhary Student Interaction : मंत्री निवास बना बच्चों की पाठशाला, ओपी चौधरी ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के संघर्ष और अनुभव

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,303 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,903 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,627 Views
    Categories
    • Blog (696)
    • आस्था (30)
    • क्राइम (29)
    • खरसिया (42)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,159)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (14)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (199)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • सारंगढ़ (38)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.