छत्तीसगढ़ सदन में हुई मुलाकात, विधायक धरमलाल कौशिक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह भी रहे मौजूद
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के हित से जुड़े विभिन्न नीतिगत विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह भी मौजूद रहे।