

💥चंद्रपुर पुल से भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित💥
💥पुल बंद होने से क्रेशर जगत को होगा भारी नुकसान💥
सारंगढ़।चंद्रपुर महानदी पुल के मरम्मत हेतू आज से पुल में भारी वाहन प्रतिबंधित हो गई है।यह पुल की मरम्मत के लिए पुल को बंद किया गया है।वही इस पुल में 6 महीने के लिए भारी वाहनों का प्रवेश बंद हुआ है।हालांकि छोटे गाड़ियां इस पुल से चलेंगी।वहीं ग्राम टिमरलगा और गुडे़ली से गिट्टी गाड़ीयों की वाहन इसी रास्ते से गुजरते रहती हैं,लेकिन अब उनको कटंगपाली,सरिया से पुसौर होते हुए रायगढ़ जाने वालों के लिए होगा।अगर डभरा जाना है तो पुसौर से वापस घुम के आना होगा।इसी क्रम में क्रेशर वालों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।स्थानीय क्रेशर संचालक द्वारा बताया गया कि पहले ही कोरोना काल से परेशान हो गए थे। तथा उसके बाद लगातार खनिज विभाग की कार्यवाही ने कमर तोड़ दी है।अब यहां के पुल बनने से पूरी तरह से हम रोड़ पर आ जाएंगे,लेकिन करें तो क्या करें ? नियम कायदे से तो पुल की मरम्मत भी जरूरी है। अब यहां के क्रेशर वाले गाड़ियां बेचने के कगार पर आ गए हैं।वैसे तो क्रेशर मालिकों में चर्चा का माहौल भी तेज है कि-अब गाड़ियां दूर से चलेगी और भाड़ा में भी कोई दम नहीं है,ऊपर से डीजल की दाम भी आसमान छू रहे है लेकिन अब करे तो करे क्या ?
💥पुल बंद होने से गाड़ियां हो गई है जी के जंजाल💥
वही गुडे़ली ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि – शासन अगर इस पुलिया को 6 महीने के लिए बंद कर रही है तो हमें भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा,क्योंकि भाड़े पर डीबी पावर से हमारी गाड़ियां भेजी जाती है…लेकिन अब यह पुल बंद हो जाने के कारण हमारी गाड़ियां नहीं भेजी जाएंगी।अगर गाड़ियां नहीं चलेगी तो हमारे द्वारा फाइनेंस गाड़ियों की किस्त कैसे पटेगी।