रैक पॉइंट के ठेकेदार की मनमानी आई सामने….जानिए क्या है….पूरा मामला….पढ़ें विस्तार से न्यूज़ मिर्ची-24

रायगढ़।घरघोड़ा—जब रक्षक ही बन बैठे हैं भक्षक तो फिर तबाही निश्चित है घरघोड़ा वन मंडल पुरे क्षेत्र के अंतर्गत विभाग की कई अनियमितताएं तथा लापरवाही समय समय में उजागर की गई है…जिसमें रिजर्व फॉरेस्ट में आने वाले हजारों की संख्या में सागैन के पेड़ काट डाले गए जिसमें कभी टावर लाइन के ठेकेदारों ने काटे तो कभी पावर ग्रिड के ठेकेदारों ने काटे या फिर सीएसपीटीसीएल हो अब एक नया कारनामा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा रेक पॉइंट में अदानी रेलवे ट्रांसपोर्टेशन के लिए घरघोड़ा रैक पॉइंट में कोयला डंप किया जा रहा है ट्रेन के माध्यम से कंपनी में भेजना होता है। आगे पढ़े


इसी कड़ी में घरघोड़ा रैक पॉइंट के ठेकेदार द्वारा लोडर के माध्यम से ट्रेन में लोड किया जा रहा है तथा जिस जगह लोडर खडे़ किया जाता है वह जगह रिजर्व फॉरेस्ट एरिया की है जिसमें सैकड़ों सागौन के पेड़ लगे हुए थे जो कि आज की स्थिति में उसे जड़ से ही साफ कर दिया गया सूत्रों से जानकारी मिली है कि रैक पॉइंट के ठेकेदार के लोडर रिजर्व फॉरेस्ट की भूमि पर आशियाना बनाए हुए हैं क्या यह सब घरघोड़ा वन मंडल क्षेत्र की मिलीभगत से है या फिर विभाग की अनदेखी उदासीनता का कारण है!