कका अभी जिंदा है इसलिए छत्तीसगढ़ शर्मिंदा है :- मनोज यादव, महामंत्री भाजपा मंडल दर्री
कोरबा से संवाददाता किशोर महंत
कोरबा :– कका अभी जिंदा है फिर भी छत्तीसगढ़ क्यों शर्मिंदा है ये सवाल भाजपा मंडल दर्री के महामंत्री मनोज यादव ने जशपुर नगर जिले के बगीचा क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद कही है। शादी समारोह में शामिल एक किशोरी को क्षेत्र के पांच बदमाश उठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,वहीं तीन आरोपी फरार हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरापाठ के समीप सुलेशा गांव में एक वैवाहिक समारोह से दो दिन पहले एक नाबालिग किशोरी को बदमाशों ने उठा लिया था। बदमाशों ने किशोरी को कवासी के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की, जिससे किशोरी घायल हो गई। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद 19 फरवरी को पंडरापाठ पुलिस चौकी में 5 बदमाशों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस की टीम बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।
मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट नहीं जोड़ पाई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण पुलिस आरोपियों पर एट्रोसिटी एक्ट लगाने से पीछे हट रही है। अब पीड़िता का जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ शुरू की गई है।
इस शर्मनाक घटना का कड़ी निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के महामंत्री मनोज यादव ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से सवाल किया है कका अभी जिंदा है तो छत्तीसगढ़ क्यों शर्मिंदा है? श्री यादव ने प्रदेश सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती जैसी घटनाएं प्रदेश भर में लगातार हो रही है। जशपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में भी किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं।जिसके चलते देश मे प्रदेश की बदनामी हो रही है।अगर प्रदेश को सही ढंग से चला पाने में असमर्थ हैं तो भूपेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देनी चाहिए।