रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

20 एजेंडों पर हुई विस्तार से चर्चा, शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छता पर रहेगा फोकस
रायगढ़।नगर निगम रायगढ़ की मेयर इन काउंसिल (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार दोपहर नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता महापौर जीवर्धन चौहान ने की। इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े करीब 17 करोड़ 18 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कुल 20 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दोपहर 3 बजे शुरू हुई बैठक
दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ हुई इस बैठक में सबसे पहले एजेंडा क्रमांक 1 से 8 तक शहर के विभिन्न जोनों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु प्लेसमेंट कर्मचारियों की स्वीकृति दी गई। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

नाला और पाइपलाइन विस्थापन के बड़े कार्य स्वीकृत
बैठक में बस स्टैंड से इंदिरा नगर के मध्य स्थित नाले पर पुल निर्माण के लिए आवश्यक पाइपलाइन विस्थापन कार्य पर चर्चा की गई। इस कार्य के लिए 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत को स्वीकृति दी गई।

इसी तरह चांदनी चौक से राजा महल के बीच पाइपलाइन विस्थापन हेतु 1 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से कार्य को मंजूरी मिली।फिल्टर प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर फोकस
शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फिल्टर प्लांट के रिनोवेशन एवं अपग्रेडेशन कार्य को स्वीकृति दी गई, जिसकी लागत 2 करोड़ 20 लाख रुपए है।
वहीं 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में,सपवेल निर्माण,
पंप इंस्टॉलेशन,पाइपलाइन विस्तार,जैसे कार्यों के लिए 5 करोड़ 27 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
भूजल संवर्धन मिशन के तहत 10 कार्यों को मंजूरी
दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन (शहरी योजना) के अंतर्गत प्रस्तावित 10 विकास कार्यों को भी परिषद की सहमति मिली। इन कार्यों पर लगभग 60 लाख रुपए की लागत आएगी।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगेगा सोलर पैनल
ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन के कार्य को भी मंजूरी दी गई। इस कार्य की अनुमानित लागत 1 करोड़ 75 लाख रुपए तय की गई है।अन्य महत्वपूर्ण निर्णय,बैठक में इसके अलावा
दो दुकानों के नामांतरण को परिषद की बैठक में रखने पर सहमति
कोसाबाड़ी दूध डेयरी में ऑक्सीजोन निर्माण कार्य को स्वीकृति नगर निगम के लिए आर्किटेक्ट हायर करने संबंधी एजेंडा को मंजूरी,शहर में फूल बाजार स्थापित करने का निर्णय
जैसे अहम फैसले भी लिए गए।
कमिश्नर ने दिए सवालों के जवाब,एजेंडा से जुड़े विषयों पर एमआईसी सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।बैठक में ये रहे मौजूद!!
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य—
अशोक यादव,मुक्तिनाथ बबुआ
श्रीमती पूनम सोलंकी,श्रीमती त्रिवेणी डहरे,अमित शर्मा
उपस्थित रहे।
