बड़ी खबर: ये मंत्री का बड़ा बयान, कुलपति नियुक्ति मामले पर बोले ‘प्रदेश के ही प्रतिभा की होगी नियुक्ति…आगे पढ़े न्यूज़ मिर्ची-24
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थानीय कुलपति के नियुक्ति की मांग पर कहा छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में छत्तीसगढ़ के विद्वानों को अवसर मिलना चाहिए हमने कल भी कहा है,आज भी कह रहे हैं और अभी भी हमारी उम्मीद है।कल राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी कहा इसमें कोई विवाद नहीं है, इसका पटाक्षेप मानिये तो हमारी उम्मीदें और भी बढ़ गई है कि छत्तीसगढ़ में कुलपति की नियुक्ति यहां के ही किसी प्रतिभा की होगी।

ये समस्या भारतीय जनता पार्टी की देन है- मंत्री चौबे
मंत्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ के किसानों के दिल्ली में राकेश टिकैत के मुलाकात पर कहा कि राकेश टिकैत हमारे मित्र हैं 6 मांगों पर हम लोगों ने उन लोगों की मांग मान ली है। उनका आदेश भी हम लोगों ने जारी कर दिया है राकेश टिकैत आएंगे तो उन्हें भी हम अवगत कराएंगे। ये समस्या भारतीय जनता पार्टी की देन है कुछ बातें ऐसी है कि लीगल ओपिनियन लिए बिना आगे बढ़ा नहीं जा सकता। किसान प्रतिनिधियों की बैठक में हम लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा था। टिकैत से मिलने हमारे किसान भाई गए हुए हैं हम उनका सम्मान करते हैं।
इस मुद्दे पर हाईकमान से होगी चर्चा
मंत्री चौबे ने जून में छत्तीसगढ़ में 2 राज्यसभा सीट पर खाली होने पर बोले राज्यसभा की बात है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाईकमान से चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ में भी जो राजनीति में काम करने वाले लोग हैं वैसे हर बार कांग्रेस ने उनको अवसर दिया है, इस बार भी उनको अवसर मिलेगा….!