जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह ने खुद दिया इस्तीफा, बढ़ते बवाल के बाद इस्तीफे को लेकर कही ये बात…और नए महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इन दो नाम में से एक पर लग सकती है….मुहर…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24…!

रायगढ़।कल शाम को कांग्रेस के पार्षदों ने एक साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान किया था। इसके पहले 10 जनवरी 2022 को एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। जिसमें रायगढ़ कांग्रेस की महिला अध्यक्ष बरखा सिंह और संजना शर्मा के बीच सभापति के चेम्बर में जमकर गाली गलौज हुई थी।बता दें कि, वीडियो में रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष बरखा सिंह कभी चिल्ला रही हैं, तो कभी गंदी गालियां देती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के बाहर आने के बाद लगातार अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही थी। इस मामले में पहले भी पार्टी स्तर पर निगम पार्षदों ने दबाव बनाते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह को पद से हटाने की गुहार लगाई थी।
बरखा सिंह ने खुद दिया इस्तीफ़ा
जिले की शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बरखा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बरखा सिंह और पार्षद संजना शर्मा के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को 16 कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

आज बरखा सिंह ने न्यूज़ मिर्ची-24 की टीम से बात करते हुए कहा कि…“पार्टी के हित को देखते हुए मैंने इस्तीफा दिया है…”
उनका साफ़ कहना हैं कि जब मैं पद में नहीं थीं तो भी पार्टी के हित में ही काम करती थी…और शहर सरकार के हित को देखते हुए…मैं सच्चची कांग्रेसी हूं और कुछ विरोधी पार्षदों की वजह से कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने एवं गिराने की मंशा को ध्वस्त करने के लिए मेंने इस्तीफा दिया है।कांग्रेस पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते ऐसे हजारों पद कुर्बान करतीं हूं…यही सोचकर कर मेने अपने पद से इस्तीफा दिया…!
रायगढ़ महिला कांग्रेस पुर्व जिला अध्यक्ष बरखा सिंह

अब रायगढ़ कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष का ताज किसके सिर पर…ये दो नाम भेजे गये…. राजधानी सूत्र

