रायपुर 24 फरवरी 2022 :आज सिविल लाइन्स स्थित निवास कार्यालय से स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने आईसीआईसी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कोरोना रोकथाम के लिए फाउंडेशन की ओर से सहयोग किये गए स्वास्थ्य उपकरणों का लोकार्पण किया।इस दौरान आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कुल 1 करोड़ की लागत से हमर लैब जांजगीर,बलौदा बाजार एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति लैब, रायपुर में ऑटोमेटेड आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीन, बलौदा बाजार के लिए लैमिनार एयर-फ्लो, जशपुर, जांजगीर व दंतेवाड़ा में आरटीपीसीआर जाँच उपकरण प्रदान किये गए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन व बैंक संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से किया गया यह सहयोग अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, इस दौरान संबंधित जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ भी उन्होंने चर्चा की और इन उपकरणों का सही उपयोग करते हुए क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचाने की बात कही…!