Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG- एक ही परिवार के चार लोगों की मौत: पति-पत्नी ने लगायी फांसी, दो बच्चों को दिया जहर!!

    May 22, 2026

    रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” : 24 टन कबाड़ और 53 क्विंटल सरिया जब्त, 23 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई!!

    May 19, 2026

    CG:रफ्तार बनी काल:सड़क हादसों में चार युवकों की दर्दनाक मौत~अवैध रेत परिवहन पर फूटा लोगों का गुस्सा!!

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»आस्था»मनुष्य ही मनुष्य की जाति है व हमारा धर्म मानवता का निर्वाह करना है अघोरेश्वर भगवान रामराष्ट्र हित को समर्पित रहा भगवान अघोरेश्वर राम का जीवन
    आस्था

    मनुष्य ही मनुष्य की जाति है व हमारा धर्म मानवता का निर्वाह करना है अघोरेश्वर भगवान रामराष्ट्र हित को समर्पित रहा भगवान अघोरेश्वर राम का जीवन

    Santosh KumarBy Santosh KumarSeptember 13, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    राष्ट्र हित को समर्पित रहा भगवान अघोरेश्वर राम का जीवन

    जन्म जयंती पर विशेष ……

    अघोरेश्वर भगवान राम का जीवन राष्ट्र कल्याण को समर्पित रहा अघोर पंथ के प्रवर्तक भगवान राम ने दशको पुर्व ही मानव जाति के कल्याण हेतु जिन सूत्रों को बताया आज उनकी प्रासंगिकता सही साबित हो रही है l वे युग पुरुष थे l उनके बताए मार्ग के अनुशरण से जीवन मे लक्ष्य सहजता से प्राप्त हो सकता है l 12 सिंतम्बर 1937 बिहार राज्य के गुंडी ग्राम में बाबु बैजनाथ व लखराजी देवी के घर।उनके इकलौते पुत्र के रूप में भगवान अघोरेश्वर राम का अवतरण हुआ l सात साल की उम्र में घर का परित्याग करने वाले भगवान राम14 वर्ष की अल्पायु में वाराणसी स्थित क्रीम कुंड पहुंचे और महाराज श्री राजेश्वर राम जी से दीक्षा हासिल की l इस दीक्षा के पश्चात उंन्होने जीवन पर्यंत अघोर पंथ का पालन किया l निरन्तर भ्रमण के दौरान विन्ध्य की पहाड़ियों में कठोर तपस्या के बाद महाराज श्री दत्तात्रेय का आशीवार्द हासिल किया l अघोरेश्वर भगवान राम ने अघोर परंपरा के जरिये ऐसी परिपाटी की शुरुवात करना चाहते थे जिससे मानव जीवन के साथ साथ राष्ट्र कल्याण भी हो सके ll मानवता की सेवा के लिए 24 वर्ष की उम्र में उन्होंने 29 सिंतम्बर 1961 को श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना की नींव रखी जिसके जरिये पीड़ित मानव की सेवा शुरू की गई l इस संस्था के जरिये उन्होंने लाईलाज कुष्ठ रोग का निदान किया l इस संस्था की 130 शाखाएं देश विदेश में फैली हुई है l के वो दौर था जब कुष्ठ रोग लाइलाज था व इससे पीड़ित व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार हो जाता था अघोरेश्वर ने कुष्ठ रोग से पीड़ितों एवं बहिष्कृतो को गले से लगाकर स्वयं उनका इलाज किया l कृष्ठ पीड़ितों की यह अदभुत सेवा ग्रीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है l अपने ट्रस्ट को गतिशील बनाये रखने के लिए उन्नीस सूत्रीय सिद्धान्त सुनिश्चित किये l भगवान राम के स्नेही शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम जी द्वारा स्थापित किये गए सभी आश्रमो की बुनियाद इन्ही 19 सूत्रीय उद्देश्यों पर टिकी हुई है l उनके लौकिक गुरु महाराज श्री राजेश्वर राम जी ने क्रीम कुंड के महंत पद पर आसीन होने को कहा लेकिन राष्ट्र सेवा के व्रत पालन करने की उद्देश्य से यह पद अस्वीकार कर दिया l समाधी से पहले अघोरेश्वर ने अपने समस्त संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए एवं कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सुव्यवस्थित क्रियान्वित होते रहे इसलिए अपने चार प्रमुख शिष्यों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अपना उत्तराधिकारी घोषित कर उनका अभिषेक किया । 29 नवम्बर 1992 में समाधि तो ले ली लेकिन अपने पीछे अघोर पंथ का ऐसा सुगम मार्ग बना दिया जिसका अनुकरण उनके उत्तराधिकारी शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम जी कर रहे है l अघोरेश्वर के अनुयाईयों में जात पात अमीरी गरीबी ऊँच नीच का भेद नही है l अघोरश्वर का अवतरण मानव समाज को जीने का सहज मार्ग बताने के लिए हुआ था l वे आजीवन गरीबो शोषितों पीड़ितों असहायों दलितों कुष्ठ रोगियों की सेवा में जुटे रहे l अघोराचार्य महाराज श्री कीनाराम जी ने इस पंथ को समाज से जोड़ने की नीव ही रखी लेकिन उस पर पुल बनाने का कार्य अघोरेश्वर ने किया l अपने जीवन सफर में नेपाल अफगानिस्तान ईराक ईरान सऊदी अरब मैक्सिको अमेरिका की यात्राएं की l हर यात्रा का उद्देश्य अघोर पंथ के हथियार से मानव जीवन के आडम्बर की जड़ो को काटना ही रहा l औघड़ शब्द मनुष्य के लिए भय का कारण न बने इसके निदान के लिए देश काल की परिस्थिति को देखते हुए समाज के सामने ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया जिससे बहुत ही निरथर्क भ्रांतियां दूर हो गई l अघोर परंपरा को रूढ़िवादी बेड़ियों से मुक्त कराने के साथ आधुनिक प्रगतिशील स्वरूप देने का श्रेय बीसवीं सदी के संतों में अघोरश्वर भगवान राम को जाता है l उन्होंने समाज के मन मे औघड़ के प्रति भय की जगह श्रद्धा का बीजारोपण कर दिया l विधि के विधान को आत्मसात करने वाले भगवान राम ने नशाखोरी को समाज की जड़ो को खोखला करने का कारण बताया l

    कर्मकांड की परिपाटी की बजाय वे व्यवहारिक ज्ञान को प्राथमिकता देते रहे l अनेक संतो महात्माओं ने पांडित्य प्रवचन के जरिये सामाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया लेकिन अघोरश्वर ने अध्यात्म और दर्शन के गूढ़ तत्वों को व्यवहारिक व तर्क युक्ति संगत बनाकर आम जनमानस के सामने कुछ इस तरिके से रखा कि समाज इन बातों को सहजता से समझकर अपने व्यवहारिक जीवन मे उतार सके l उन्होंने समाज को बताया कि आवश्कता से अधिक संग्रह दुख का कारण बन जाता है l शादी विवाह में लेन देन दहेज को खरीदी बिक्री बताते हुए कहा कि दहेज की बुनियाद पर खड़े रिश्तो के महल बाहर से भव्य हो लेकिन अंदर से खोखले होते है l आत्मा को परमात्मा का अंश बताते हुए इस शरीर को आत्मा के लिए मन्दिर बताया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में सेवा और श्रद्धा का संगम: SSP शशि मोहन सिंह ने ससुर संग किया प्रसाद वितरण!!

    April 12, 2026

    चेट्रीचंड्र महोत्सव की धूम—सैकड़ों बाइकों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा!!

    March 19, 2026

    CG:इंस्टाग्राम पर बाबा की टिप्पणी से उबाल…मंजुल, आशीष,भानु और साहू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन~आशीष ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई!!!!!!!!!!🚨fir दर्ज🚨

    January 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,261 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,381 Views
    Don't Miss

    CG- एक ही परिवार के चार लोगों की मौत: पति-पत्नी ने लगायी फांसी, दो बच्चों को दिया जहर!!

    By Santosh KumarMay 22, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 छत्तीसगढ़ के Durg जिले…

    रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” : 24 टन कबाड़ और 53 क्विंटल सरिया जब्त, 23 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई!!

    May 19, 2026

    CG:रफ्तार बनी काल:सड़क हादसों में चार युवकों की दर्दनाक मौत~अवैध रेत परिवहन पर फूटा लोगों का गुस्सा!!

    May 19, 2026

    ,ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची , कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की रेड,उड़िसा की बीयर-व्हिस्की समेत बड़ी खेप बरामद!!

    May 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,261 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,381 Views
    Categories
    • Blog (630)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,033)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.