Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झीरमकांड मामला पहुंचा हाईकोर्ट, NIA कोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती,फांसी की सजा…?अंदर पढिए पूरी खबर

    September 25, 2026

    ✍️NEWS Mirchi…आसमान से बरसेगी आफत! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ का क्या है…अपडेट⛈️

    September 25, 2026

    iPhone 17 Pro पर बड़ी डील!इतने हजार तक एक्सचेंज डिस्काउंट, ऐसे घटेगी कीमत…अन्दर पढ़िए  iPhone 18

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»आस्था»श्याम अखंड पाठ से गूंजा शहर, श्याम रंग में रंगे शहरवासी आज सात सुरों के भजनों से सजेगा श्री श्याम दरबार बाहर के आमंत्रित भजन गायक देंगे अनुपम भजनों की प्रस्तुति….!!!
    आस्था रायगढ़

    श्याम अखंड पाठ से गूंजा शहर, श्याम रंग में रंगे शहरवासी आज सात सुरों के भजनों से सजेगा श्री श्याम दरबार बाहर के आमंत्रित भजन गायक देंगे अनुपम भजनों की प्रस्तुति….!!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 14, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ । छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल द्वारा संजय काम्पलेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में 43वें विराट श्री श्याम महोत्सव 2021 के पहले दिन श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा श्याम मंदिर परिसर श्री श्याम अखंड पाठ से गूंज उठा। उपस्थित भक्त श्री श्याम के रंग में रंगे नजर आए। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को श्री श्याम भजनों की अनुपम व सुमधुर प्रस्तुति होगी। श्याम भक्त सुमधुर भजनों की सुर-सलिला में गोता लगाएंगे।श्री श्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन के क्रम में 14 नवंबर को रात्रि जागरण होगा। भजन संध्या में शाम 7बजे से विशेष रूप से आमंत्रित भारत के सुप्रसिद्ध भजन स्वर सम्राट सरदार हर महेन्द्रपाल सिंह ”रोमीÓÓ फतेहाबाद (उ.प्र.), जानी-मानी स्वर कोकिला अंजली द्विवेदी बरेली (उ.प्र.), आमंत्रित भजन कलाकार अरविन्द सहल कोलकाता (पश्चिम बंगाल) एवं स्वर साधिका सुप्रसिद्ध भजन गायिका शैली शर्मा जयपुर राजस्थान, मशहूर स्वर साधक सुनील शर्मा जयपुर राजस्थान अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। ये सभी भजन गायक अपने सुमधुर श्याम भजन गायकी से जन-जन के मानस पटल पर अपनी रसीली मधुर अमिट छाप छोडेंगे। भजनों की पावन गंगा को प्रवाहित करने इन सभी कलाकारों का नगर आगमन हो चुका है। श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजेश चिराग, पुरूषोत्तम अग्रवाल, नरसिंग केडिया, प्रोग्राम अध्यक्ष शिव थवाईत, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील बंसल,रामअवतार केडिया, रामकुमार बंसल, बसंत पालीवाल, दिनेश सी.ए, श्याम सुन्दर गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, विजय बंसल, बजरंग अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल ने नगर की समस्त माताओं बहनों एवं भाईयों से सपरिवार इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रमों में भाग लेकर व भजनों में आनंद लेकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है।

    आधी रात मनाया जाएगा श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात्रि 12 बजे श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अपार श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर श्याम प्रभु को 56भोग का प्रसाद अर्पण भी किया जाएगा। इसके अलावा देश विदेशो में अपने भजनों की धूम मचाने वाले ये सभी आमंत्रित भजन गायक पूरे रात भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। मंदिर के अन्दर 24 घंटे श्री श्याम प्रभु की अखंड ज्योति प्रज्जवलित होगी। मंदिर के गर्भ गृह में इस शुभ जन्म दिन के अवसर पर श्री श्याम प्रभु का फूलों से सुसज्जित विशेष श्रृंगार के मध्य श्याम प्रभु विराजमान होंगे। 43वें श्री श्याम महोत्सव को भक्तगण यू.टूयूब एवं फेस बुक पर भी लाईव टेलीकास्ट आफ श्याम जन्म महोत्सव उत्सव रायगढ़ 2021 आन गोलाईव इवेन्ट्स लिंक पर क्लिक करके आनंद उठा सकते है।आज के ही दिन खाटू में प्रगट हुए थे श्री श्याम प्रभु प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुदी एकादशी को ही राजस्थान सीकर के खाटू में श्री श्याम प्रभु का शीश साक्षात प्रगट हुआ था। तभी से देश-विदेश में इस दिन श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। श्री खाटूधाम में देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और श्री श्याम प्रभु का दर्शनलाभ लेकर पुण्य अर्जित करते हैं। रायगढ़ में आयोजित श्री श्याम महोत्सव में भजनों का आनंद लेने उडि़सा के बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा सहित खरसिया, सक्ती, बाराद्वार, अकलतरा, शिवरीनारायण, चन्द्रपुर, सारंगढ़़ एवं आस पास के 200 कि.मी. से अनेको भक्त सपरिवार आकर सम्मिलित होते हैं। श्री श्याम प्रभु का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य करते हैं..!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ…पुरी से सीधा प्रसारण…📹

    July 16, 2026

    रायगढ़ में सेवा और श्रद्धा का संगम: SSP शशि मोहन सिंह ने ससुर संग किया प्रसाद वितरण!!

    April 12, 2026

    चेट्रीचंड्र महोत्सव की धूम—सैकड़ों बाइकों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा!!

    March 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,292 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,866 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    झीरमकांड मामला पहुंचा हाईकोर्ट, NIA कोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती,फांसी की सजा…?अंदर पढिए पूरी खबर

    By Santosh KumarSeptember 25, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़/बिलासपुर/बहुचर्चित झीरम घाटी मामले…

    ✍️NEWS Mirchi…आसमान से बरसेगी आफत! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ का क्या है…अपडेट⛈️

    September 25, 2026

    iPhone 17 Pro पर बड़ी डील!इतने हजार तक एक्सचेंज डिस्काउंट, ऐसे घटेगी कीमत…अन्दर पढ़िए  iPhone 18

    September 25, 2026

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,292 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,866 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (667)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,097)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.