Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»जल की व्यथा का मार्मिक चित्रण- डॉ एमपी सिंह
    Blog

    जल की व्यथा का मार्मिक चित्रण- डॉ एमपी सिंह

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 25, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़।अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने अपने चिंतन को व्यक्त करते हुए कहा कि -पहले समय में भारतीय नागरिक टट्टी पेशाब के लिए बाहर जाया करते थे जहां पर गुबरैला नाम का जीव टट्टी पेशाब को खाद के रूप में परिवर्तित करके जमीन में मिला देता था।।पहले लोग नीम व बबूल की दातुन करके फेंक दिया करते थे जिससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलता था या राख और सरसों के तेल से दांत साफ किया करते थे जिससे किसी प्रकार की दातों में कोई बीमारी नहीं होती थी लेकिन आज केमिकल वाले कोलगेट से दांत साफ किए जा रहे हैं जिससे अनेकों प्रकार की दांतो संबंधी बीमारियां पैदा हो रही है और घर घर में दंत चिकित्सक पैदा हो गए हैं
    पहले मुल्तानी मिट्टी लगाकर बालों और शरीर की सफाई किया करते थे जिससे बाल काले व मजबूत रहते थे और त्वचा संबंधी कोई रोग नहीं होता था लेकिन आज विभिन्न केमिकल से युक्त साबुन और शैंपू से शरीर और बाल साफ किए जा रहे हैं जिससे अधिकतर लोग बाल व त्वचा संबंधी बीमारियां को भुगत रहे हैं.पहले बर्तनों को राख से साफ किया जाता था जिससे बर्तन चमकते रहते थे और जल प्रदूषण भी नहीं होता था लेकिन आज केमिकल युक्त साबुन व डिटर्जेंट से बर्तन साफ किए जा रहे हैं जिस से पानी प्रदूषित हो रहा है और बर्तनों की चिकनाहट भी नहीं जाती है जिससे स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है ….डॉ एमपी सिंह ने कहा कि आज हम जितना अधिक धन कमा रहे हैं उतना ही हम बीमारियों के इलाज में लगा रहे हैं पहले धन कम कमाते थे लेकिन खेतों में काम करके व पशुओं तथा पालतू जीव जंतुओं की सेवा करके तंदुरुस्त रहते थे किसी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता था 100 साल से ज्यादा उम्र होती थी चैन की नींद आती थी एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते थे एक दूसरे की मदद के लिए एक साथ खड़े रहते थे लेकिन आज यह सब कुछ खत्म हो गया है आज एकल परिवार हो गए हैं दिन रात कमा रहे हैं और शौक मौज में उड़ा रहे हैं किसी को किसी की परवाह नहीं है किसी को किसी रिश्ते की अहमियत का पता नहीं है सब अपने आप में मस्त है सब अपनी दुनिया में मस्त हैं वैल्यू एंड एथिक्स खत्म हो चुके हैं प्रकृति के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं है
    अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं जल दोहन भूमि दोहन कर रहे हैं अनायास वनों को उजाड़ रहे जंगली जानवरों के घरों को उजाड़ रहे हैं भारी भरकम पुराने पेड़ों को काट रहे हैं जिसकी वजह से शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है अधिकतर लोग अस्थमा और सीओपीडी के शिकार हो चुके हैं शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है जहां पर लाखों रुपए देने के बाद भी रोगी को नहीं बचाया जा रहा है..आजकल पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है पहले कुआं बाबरी पोखर नलकूपों नदियों झीलों तालाबों का पानी पीकर सभी स्वस्थ रहते थे जल जनित बीमारियां नहीं हुआ करती थी लेकिन आजकल संक्रमित व प्रदूषित पानी ही पीने को मिल पा रहा है जिसकी वजह से अधिकतर नागरिक जल जनित बीमारियां से परेशान है…..पहले समय पर वर्षा हुआ करती थी और वर्षा के पानी का संग्रहण किया जाता था लेकिन आज जमीन का अधिकतर हिस्सा पक्का कर दिया गया है जिसकी वजह से वर्षा का पानी संग्रहित नहीं किया जा सकता और पानी का चारों तरफ अभाव हो गया है-भौतिकवाद और चमक-दमक की जिंदगी गुजारने हेतु कच्ची पहाड़ों को काटकर सौंदर्य करण किया जा रहा है और पृथ्वी के अधिकतम हिस्से में कल कारखाने लगा दिए गए हैं औद्योगिक नगरी बना दी गई है और उनका केमिकल पृथ्वी में डाला जा रहा है जिसकी वजह से पृथ्वी माता भी बेचैन हो चुकी है 300 फुट तक भी पानी नहीं मिल पा रहा है उसके बाद जो पानी मिल रहा है वह भी पीने योग्य नहीं है वह खारा पानी है वह केमिकल युक्त पानी है जिसको पीने मात्र से मौत तक भी हो सकती है…पृथ्वी माता भी चिल्ला कर कह रही है कि कलयुगी इंसान ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए मेरी छाती को छलनी कर दिया है खनन माफिया जल माफिया भू माफिया हथियार लेकर 24 घंटे आक्रमण कर रहे हैं ऐसी स्थिति में अपनी रक्षा कर पाना व धर्म की रक्षा कर पाना बहुत मुश्किल है इसीलिए अनेकों बार ऐसी आपदाएं आती है जिनका कहीं किसी के पास कोई समाधान नहीं होता है लेकिन फिर भी इंसान नहीं समझ पाता है फिर भी गलत से गलत कार्य करने में संलिप्त रहता है….यदि ऐसा ही होता रहा तो भविष्य में प्राणी मात्र को पीने योग्य पानी नहीं मिल पाएगा जिसकी वजह से अधिकतर लोग छटपटा कर,मर जाएंगे या पानी प्राप्ति के लिए एक दूसरे की जान ले लेंगे इसीलिए इस विषय पर चिंतन मंथन करना बहुत जरूरी है
    मैं इस प्रकार के लेख इसलिए लिखता हूं ताकि लोग समय रहते समझ सके और आने वाली पीढ़ी को समझाने योग्य बन सके अन्यथा घोर कलयुग के बारे में जो पहले महापुरुषों ने लिखा है वही सत्य व चरितार्थ होगा’,उक्त विचार मेरे अपने स्वतंत्र विचार हैं यदि पढ़कर आपको अच्छा लगता हो और दूसरों का भला करना चाहते हो जनहित में राष्ट्रहित में सोच रखते हो तो अवश्य लाइक और शेयर करना मैं भली-भांति जानता हूं की अच्छी बातों के पाठक कम होते हैं और अच्छी सोच पर कार्य करने वाले ना के बराबर होते हैं दोषारोपण करने वाले और दूसरों में कमी निकालने वाले व टांग खींचने वाले अत्यधिक होते हैं उन्हें अपने देश से कोई लेना देना नहीं होता सिर्फ यही सोचते हैं कि इस का जुलूस कैसे निकाला जाए इसको कैसे नीचा दिखाया जाए हमें यह सोच छोड़नी होगी और सभी ने मिलकर देश की एकता अखंडता और समृद्धि के लिए तथा देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कार्य करना होगा…!!!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.