Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»लैलूंगा के झगरपुर में कोलता समाज के भव्य आयोजन में शामिल हुए सीएम…
    Blog देश-विदेश

    लैलूंगा के झगरपुर में कोलता समाज के भव्य आयोजन में शामिल हुए सीएम…

    Santosh KumarBy Santosh KumarOctober 12, 20250 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    सौभाग्य से जनसेवक का नेतृत्व प्राप्त होता है-ओपी

    हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध- विष्णुदेव

    लैलूंगा के झगरपुर में कोलता समाज के भव्य आयोजन में शामिल हुए सीएम

    63 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा
    50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा कुंजारा-तोलगे-मिलूपारा मार्ग

    रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झगरपुर परिसर में किया गया, जहाँ समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पारंपरिक गजमाला पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर माता रामचंडी के चरणों में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि झगरपुर की इस पावन भूमि पर आकर उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज की सांस्कृतिक चेतना और एकता का भी सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी संस्कृति और परंपराओं में बसती है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं ईश्वर का वास होता है। उन्होंने माता-पिता को सच्चा ईश्वर बताते हुए कहा कि यदि माता-पिता प्रसन्न हैं तो सभी देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से अपने घर के बड़ों के प्रति सम्मान और सेवा-भाव बनाए रखने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए ई-गवर्नेंस की शुरुआत हो चुकी है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के 18 से 19 माह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया गया, धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की गई, और समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया।

    उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की सहायता दी जा रही है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाएं जनहित में संचालित की जा रही हैं!मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संसाधनों से समृद्ध राज्य है, और जनसहयोग तथा संसाधनों के सही उपयोग से हम विकास के नए अध्याय लिख रहे हैं।

    ‘छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा’ यह केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 35,440 करोड़ रुपए के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं-प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिशन-का शुभारंभ किया है। यह योजनाएं देश के किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कृषि उत्पादन वृद्धि और ग्रामीण समृद्धि के लिए सतत प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि भूमि रजिस्ट्री व्यवस्था में सुधार कर शासन प्रणाली में नई पारदर्शिता और जवाबदेही लाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झगरपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा में कोलता समाज हेतु सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, कुंजारा-तोलगे-मिलूपारा मार्ग निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए, वार्ड क्रमांक 5 पटेलपारा के बीच नदी में स्टॉप डैम कम कॉजवे निर्माण हेतु 2.5 करोड़ रुपए, लैलूंगा-कुंजारा से गमेकेला में खारुन नदी पुलिया निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए और वार्ड क्रमांक 11 में शासकीय कन्या हाईस्कूल के नवीन भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। कोलता समाज का आशीर्वाद और सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

    कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिला पंचायत सदस्य बृजेश गुप्ता ने किया, जिन्होंने कोलता समाज की ऐतिहासिक परंपराओं और 120 उपजातियों की एकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर रत्थूलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया, श्रीमती सुनीति राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, श्रीमती ज्योति भगत, अमर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अरुण कातोरे, जतिन साव, विनय साव सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

    रणेश्वर रामचण्डी मंदिर के वेदी पूजन में हुए शामिल मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा विकासखंड के झगरपुर में आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वेदी पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने माता रणेश्वर रामचण्डी का दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कोलता समाज में मान्यता है कि लंका विजय अभियान में युद्ध से पहले प्रभु श्री राम ने रणभूमि में 9 दिनों तक चण्डी माता की कठोर साधना कर युद्ध में विजयी होने का आशीष मांगते हैं। उनकी इस उपासना से माता प्रसन्न होती हैं और श्री राम को विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इस घटना के बाद से ही माता ’रणेश्वर रामचण्डी’ के नाम से ख्यात हुईं। कोलता समाज में माता कुलदेवी के रूप में पूजित हैं।

    सौभाग्य से जनसेवक का नेतृत्व प्राप्त होता है- ओपी

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि उसे ऐसे जनसेवक का नेतृत्व प्राप्त है जो प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने के मात्र 12 दिन बाद ही 13 लाख किसानों को 3,716 करोड़ रुपए बोनस का भुगतान कर दिया। धान खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ और मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। प्रदेश में 18 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026

    रामनवमी पर रायगढ़ बनेगा ‘राममय’, 60 से अधिक समाजों की भव्य शोभायात्रा कल!!

    March 26, 2026

    रेल लाइन विवाद गरमाया:ग्रामीणों का थाने के बाहर हल्ला बोल—“हमारे आदमी को छोड़ो या हमें भी करो गिरफ्तार…देखिए वीडियो

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,254 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    By Santosh KumarMarch 27, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।NTPC Limited द्वारा आज…

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026

    रामनवमी पर रायगढ़ बनेगा ‘राममय’, 60 से अधिक समाजों की भव्य शोभायात्रा कल!!

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,254 Views
    Categories
    • Blog (579)
    • आस्था (24)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (998)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.