रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़। जिले में अवैध सट्टा और जुए के कारोबार पर लगाम कसने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह की पुलिस टीम एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आ रही है। खरसिया और रायगढ़ क्षेत्र में जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई की चर्चा से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचने की खबर है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के दांव से जुड़े मामले पकड़े हैं। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और विशेष टीम की भूमिका सामने आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि अनिल सोनी के मार्गदर्शन में DSP, CSP सहित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

आज के संभावित पुलिस खुलासे पर नजर
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग की ओर से आज इस पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में किन चेहरों से पर्दा उठता है और जुआ-सट्टा कारोबार से जुड़े किन लोगों पर कार्रवाई होती है।
