रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रानीसागर में स्ट्रीट लाइट तो तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में सज रहा था जुए का फड़, पुलिस ने दोनों जगहों से ₹9 लाख 500 रुपये नगद किए जब्त

शरायगढ़, 7 नवंबर। जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान छेड़ते हुए जुआरियों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त दिशा-निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश देकर कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में दोनों स्थानों से कुल 9 लाख 500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी का मार्गदर्शन और सीएसपी रायगढ़ राहुल उइके की अगुवाई अहम रही। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के साथ गठित विशेष पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से दोनों जुआ ठिकानों की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस की इस दोहरी कार्रवाई से जुआ खेलने और खिलाने वालों में हड़कंप मच गया।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष रणनीति, दोनों ठिकानों पर एक साथ दबिश!!
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन अंकुश’ चलाया जा रहा है। इस अभियान की जिम्मेदारी सीएसपी राहुल उइके को सौंपी गई है।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में बड़े स्तर पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ संचालित किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पहली बड़ी कार्रवाई थाना खरसिया क्षेत्र के रानीसागर में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ लोग दो पत्ती ताश के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

पहली बड़ी कार्रवाई थाना खरसिया क्षेत्र के रानीसागर में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ लोग दो पत्ती ताश के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
टीम ने दोनों स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने की कार्रवाई की।इस संयुक्त कार्रवाई में सीएसपी राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राय, बाबूलाल पटेल,

शरामनाथ बनर्जी, महेन्द्र कर्ष, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, उत्तम सारथी, विजय कुशवाहा, दिनेश गोड, मिनकेतन पटेल, विशोप सिंह, चन्द्रेश पाण्डेय, मनोज यादव, बंशी रात्रे, अजय साय, विनोज लकड़ा एवं संजय केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











