Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»CG:कलेक्टर”एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस:मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश”अन्दर पढ़िए इतने पुलिस अधीक्षकों को इस मामले में CM ने लगाई फटकार…और कहां एसपी के जूतों की धमक शहर में सुनाई देनी चाहिए…
    Blog देश-विदेश

    CG:कलेक्टर”एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस:मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश”अन्दर पढ़िए इतने पुलिस अधीक्षकों को इस मामले में CM ने लगाई फटकार…और कहां एसपी के जूतों की धमक शहर में सुनाई देनी चाहिए…

    Santosh KumarBy Santosh KumarOctober 13, 20251 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन पुलिस अधीक्षक को आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगी फटकार… 👇👇पढ़िए नीचे 👇👇

    रायगढ़।छत्तीसगढ़ में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने इस दौरान विशेष रूप से साइबर अपराध और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ बढ़ रहे साइबर अपराधों और नशे के नेटवर्क के खिलाफ समन्वित और निरंतर कार्रवाई करें।बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध आज समाज और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए चुनौती बन चुका है। अपराधियों के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं, ऐसे में पुलिस को आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आम जनता को जागरूक करने के लिए निरंतर साइबर अवेयरनेस अभियान चलाए जाएं ताकि लोग ठगी, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।

    उन्होंने कहा कि साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोग किसी भी ऑनलाइन ठगी या अपराध की सूचना तत्काल दे सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में वर्तमान में 5 साइबर थाने संचालित हैं और 9 नए साइबर थानों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा।इससे डिजिटल अपराधों की जांच और नियंत्रण में तेजी आएगी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बेहद जरूरी है। पुलिस, बैंकिंग सेक्टर, दूरसंचार कंपनियों और आईटी विभाग के बीच सतत सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल-कॉलेजों और पंचायत स्तर पर भी साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी पहुंच सके।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे का प्रसार न केवल युवाओं के भविष्य को नष्ट करता है बल्कि इससे अन्य अपराधों को भी बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग राज्य भर में विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई करे।

    धर्मांतरण और चंगाई सभाओं पर रोक के निर्देश

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार धर्मांतरण की घटनाएं और चंगाई सभाओं के आयोजन की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है।साय ने साफ निर्देश दिए— “धर्मांतरण की कोशिशें प्रदेश की सामाजिक समरसता को तोड़ने का प्रयास हैं।

    जिला प्रशासन और पुलिस इसे गंभीरता से लें और सख्त कार्रवाई करें।”सीएम ने सरगुजा जिले का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई कि “धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठ” से जुड़ा एक भी केस दर्ज क्यों नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियां अनदेखी होती रहीं, तो राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाएगी।

    कोरबा,राजनांदगांव और धमतरी के एसपी पर सख्त नाराजगी
    बैठक में मुख्यमंत्री ने चार जिलों के एसपी-कोरबा,राजनांदगांव और धमतरी, महासमुंद — की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल उठाया।कोरबा जिले में हाल ही में हुए खदान मर्डर केस और फ्लोरामैक्स प्रकरण का उल्लेख करते हुए साय ने कहा कि ऐसी घटनाएं पुलिस की लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने कहा— “एसपी के जूतों की धमक शहर में सुनाई देनी चाहिए।

    अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए, ना कि जनता में डर।”
    सीएम ने चेतावनी दी कि छोटे अपराधों को नजरअंदाज करना भविष्य में बड़े अपराधों को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि “छोटे अपराधों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, तभी समाज में शांति बनी रहेगी।”

    सीएम का दो टूक संदेश
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी—“अगर पुलिस और प्रशासन में तालमेल नहीं होगा, तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी अपने दायित्व को समझें और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।”बैठक के अंत में सीएम ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था की मजबूत स्थिति किसी भी राज्य के विकास की आधारशिला है। इसलिए, हर जिला प्रशासन को सक्रिय और जवाबदेह रहना होगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है और इस दिशा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026

    रामनवमी पर रायगढ़ बनेगा ‘राममय’, 60 से अधिक समाजों की भव्य शोभायात्रा कल!!

    March 26, 2026

    रेल लाइन विवाद गरमाया:ग्रामीणों का थाने के बाहर हल्ला बोल—“हमारे आदमी को छोड़ो या हमें भी करो गिरफ्तार…देखिए वीडियो

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,254 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    By Santosh KumarMarch 27, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।NTPC Limited द्वारा आज…

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026

    रामनवमी पर रायगढ़ बनेगा ‘राममय’, 60 से अधिक समाजों की भव्य शोभायात्रा कल!!

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,254 Views
    Categories
    • Blog (579)
    • आस्था (24)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (998)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.