





रायगढ़-/देश के नाम वीरगति को प्राप्त करने वाले शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को याद करते हुए स्थानीय कोतरा रोड भारत माता चौक में नवप्रभात दुर्गा पूजा समिति द्वारा विगत दस दिवस से केंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इसी तारतम्य में आज दसवे दिन जिले के सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी व सड़क दुर्घटना में हुई 12 वर्ष के मासूम लव्य मोदी को भी दो मिनट का मौन धारण करते हुए केंडल जलाकर श्रध्दांजलि प्रदान की गई।वही इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालो में महापौर श्रीमती जानकी काटजू, पार्षद संजय देवांगन, विकास ठेठवार सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों एवम सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति रही..।