Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरीहा के प्रथम नगर आगमन पर  जिला भाजयुमो के किया ऐतिहासिक स्वागत…गणेश अग्रवाल
    Blog देश-विदेश

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरीहा के प्रथम नगर आगमन पर  जिला भाजयुमो के किया ऐतिहासिक स्वागत…गणेश अग्रवाल

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 21, 20250 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    मोदी के नेतृत्व में देश और साय के नेतृत्व में प्रदेश के बदलाव की बयार:- राहुल टीकरीहा

    भाजयुमो से जुड़े युवा संगठन की रीढ़:- अरुण धर दीवान

    मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने युवाओं की भूमिका अहम :- विकास केडिया

    रायगढ़:मोदी जी के नेतृत्व में भारत और विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उक्त बाते आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रथम बार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनकर आए राहुल ने जिला भाजपा कार्यालय में कही।

    जिला भाजपाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने भी कहा शरीर के संचालन में जो भूमिका रीढ़ की होती है वही भूमिका भाजपा के संगठन में भाजयुमो की होती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद राहुल टिकरीहा के प्रथम नगर आगमन पर आज जिला भाजयुमो अध्यक्ष विनायक पटनायक की अगुवाई में भाजयुमो के कार्यकताओं में ऐतिहासिक स्वागत किया।

    अपराह्न सड़क मार्ग से रायपुर से रायगढ़ आए जहां अटल चौक में भाजयुमो जिलाअध्यक्ष विनायक पटनायक की अगुवाई में  भाजयुमो के जिला पदाधिकारी एवं भाजपा संगठन से हुए कार्यकताओं ने आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत कर प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा कबीर चौक में मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह प्रशांत सिंह शिव काशी की अगुवाई में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। युवाओं की जोश पूर्ण नारेबाजी देख प्रदेश अध्यक्ष राहुल अभिभूत हो उठे।

    स्वागत की इस कड़ी में कायाघाट चौपाटी में राम जाने भारद्वाज नरेंद्र ठेठवार की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जितेन्द्र निषाद, दिलराज सिंह, सुजीत लहरे, बंटी सिंह, सुधीर यादव, आकाश सोनी, शिवा सोनी, साहिल मनियार, अंकित जादोन, विवेक सिंह, विक्रांत तिवारी, सुभाष यादव, सतीश रामटेके, समीर गुप्ता, हेमन्त जायसवाल, विकास मेहता, सुशील सिंह,की मौजूदगी रही।

    कायाघाट में बनाए गए मंच पर जोशीले नारेबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कायाघाट के बाद ओवर ब्रिज के ऊपर स्वागत की कमान शहर महामंत्री सुमित शर्मा ने संभाली। वाहनों के काफिले के साथ युवा साथी प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा और सुमीत शर्मा को कंधे में बैठाकर पुराने शनि मंदिर समीप निर्मित मंच पर ले गए। सुमीत शर्मा की अगुवाई में किए जा रहे स्वागत के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू, वरिष्ठ पार्षद सुरेश गोयल, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पार्षद महिला नेत्री पूनम सोलंकी,महामंत्री विकास केडिया पार्षद नेहा देवांगन, पार्षद कुंदन देहरी, पार्षद त्रिनिशा चौहान जिला भाजपा उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, सनत नायक, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सुपा भाजपा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा, मंजुलता नायक जिला पंचायत सभापति आलोक पटेल सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष राहुल का जोशीला स्वागत किया। फूलों की वर्षा के साथ हुए भव्य स्वागत को देख प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने मंच पर जय श्री राम के नारे लगाए।मंच पर सुमीत शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष की लाल पगड़ी पहनाई और गदा तलवार भेंट की। यहां से प्रदेश अध्यक्ष फूलों से सजी हुई खुली जीप में सवार होकर वाहनों मोटर सायकल के काफिले के साथ सुभाष चौक पहुंचे जहां मितेश शर्मा सतनाम सिंह की अगुवाई में लाडले प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचते ही सूरज शर्मा ने युवा साथियों के साथ ऊर्जावान प्रदेश  अध्यक्ष राहुल का ऐतिहासिक स्वागत किया। सूरज शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद वे मंच पर पहुंचे। वहां युवाओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। गांधी प्रतिमा स्थल के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा जहां जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान महामंत्री जतिन साव ने गले मिलकर स्वागत किया। महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का तिलक लगाकर आरती उतारी। तत्पश्चात प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राहुल आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।सूरज शर्मा प्रवीण द्विवेदी ने युवा मोर्चा से जुडे साथियों से परिचय कराया । भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया इसके बाद परिचय के साथ मंचस्थ अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद मंचस्थ अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। राम जाने भारद्वाज ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा आप सभी के मौजूदगी से आयोजन की गरिमा बड़ी है।
    आत्मनिर्भर भारत का सपना युवा पूरा करेंगे:विनायक पटनायक
    भाजयुमो अध्यक्ष विनायक पटनायक  ने स्वागत उद्बोधन में कहा कला संस्कृति की इस नगरी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान  युवा सम्मेलन में आपका बतौर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पहली बार आगमन हुआ है। हम ये विश्वास दिलाते है कि आपके नेतृत्व में रायगढ़ के युवा बदलाव की बुनियाद रखेंगे। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करेंगे।

    सपने वो जो युवाओं को सोने ना दे:- विलिस गुप्ता

    भाजपा उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता ने कहा भाजयुमो से जुड़े दिनों का स्मरण करते हुए कहा रायगढ़ की इस पावन धरा पर राहुल जी का अभिनंदन है।आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को साकार करना है। आज की युवा पीढ़ी  2047 के दौरान भारत को विकसित होते देखेगी ।अमृतलाल के दौरान आत्म निर्भर भारत की रखी यह नींव आने वाले दिनों में भारत को विकसित बनाने में मददगार साबित होगी। पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए कहा  युवा तरुणाई उठती है तो सही मायने में भोर होती है। सपने ऐसे देखे जो युवाओं को सोने ना दे। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दिए जाने आ आह्वान करते हुए कहा  युवा मोर्चा का दायित्व मिलना जोश उमंग का कारण बन जाता है।

    भाजयुमो से जो सिखा आज महापौर बनने के बाद काम आ रहा:- जीवर्धन

    महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा सनातनी परम्परा में अतिथि को देव माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राहुल टिकरिहा जी का  प्रथम नगर आगमन है और हम अतिथि देवो भव: के भाव से हम उनका अभिनंदन करते है।रायगढ़ के युवाओं का  स्वागत आपको सदा स्मरण रहेगा। रायगढ़ क्षेत्र के 48 वार्डो का एक मंडल हुआ करता था बतौर मंडल अध्यक्ष सभी वार्डो का काम करना पड़ता था। युवा मोर्चा के दौरान मैंने जो प्रयास किए आज वो महापौर बनने के बाद काम आ रहे  है। जीवर्धन ने अपने अपने वार्ड में नए युवाओं को जोड़े जाने का आह्वान किया।
    भाजयुमो संगठन के लिए रीढ़ की भूमिका निभाता है:- दीवान
    जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने भारत माता का जयकारा लगाते हुए कहा हम सब के बीच में छग के तरुनाई का नेतृत्व कर्ता राहुल टीकरिया पहली बार रायगढ़ आए है।आज मंच पर मौजूद जिला भाजपा के बड़े पदों पर पहुंचे जिला पदाधिकारी भाजयुमो की दहलीज पार कर ही यहां तक पहुंचे है।भाजयुमो में किए गए अथक प्रयासों ने हमने संगठन की रीति नीतियों को भली भांति समझा है और भाजयुमो के दायित्व के दौरान जो कुछ सिखा आज वही संगठन के दौरान काम आ रहा है।मंच पर बैठे अधिकांश पदाधिकारी  2003 से 2014 के मध्य युवा मोर्चा से जुडे रहे है। रायगढ़ भाजयुमो की पहचान प्रदेश स्तर पर स्थापित हो इसके लिए मिलजुलकर काम करना है।नए युवाओं के लिए भाजयुमो को प्रवेश द्वार बताते हुए ऊर्जावान अध्यक्ष दीवान ने कहा इस जिले से अधिक से अधिक विधायक जीताने का प्रयास करना है।
    मोदी के नेतृत्व से विश्व में भारत का दबदबा बढ़ा :- राहुल
    प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टीकरिया ने छत्तीसगढ़ी महतारी का जयकारा लगाते हुए चुटिले अंदाज में कहा मुट्ठी बांधकर हाथ ऊपर कर नारा लगाए किसी भी हाल में लोगों को  पंजा नहीं दिखना चाहिये। उन्होंने कहा कला संस्कृति के विरासत की इस नगरी में प्रथम नगर आगमन  के दौरान युवा साथियों के भव्य स्वागत से अभिभूत हूं आप सभी ने जो प्यार आदर दिया यह मेरे लिए पूंजी है। सभी का अभिनन्द करते हुए राहुल ने कहा भाजपा द्वारा यह कमान सौंपे जाने के बाद हर जिले का लगातार प्रवास चल रहा रायगढ़ उनका 33 वा जिला है। अध्यक्ष बनने के बाद पांच  संभागीय बैठकों का जिक्र करते हुए कहा संगठन महामंत्री  पवन साय जी की मौजूदगी से युवाओं को सम्बल मिला है।पूर्व वक्ताओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन से जुड़े लोग कभी ना कभी भाजयुमो से जुड़े रहे है।उनका अनुभव हमे ऊर्जा प्रदान करता है।विधान सभा चुनाव के बाद संपन्न हुए लोकसभा सभा चुनाव में सभी विधान सभा में मिली बढ़त का जिक्र करते हुए कहा विधान सभा में भी संभावनाएं छिपी ही है।उनका अगला प्रवास अलग अलग विधान सभा में होगा ताकि जमीनी स्थिति का आकलन किया सके। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा पद एक दायित्व है और आप सभी युवा स्वय को राहुल टीकारिया मान कर बूथ स्तर पर मंडल स्तर पर काम पर जुट जाए। भाजपा को वैचारिक पार्टी बता पार्टी के संघर्ष के दिनो का जिक्र करते हुए कहा दो सीटों से पूर्ण बहुमत का यह सफर आसान नहीं रहा इस सफर में बहुत से लोगों ने अपना जीवन मां भारती की सेवा के लिए होम कर दिया। काम करने से पद मिलेगा ऐसी मानसिकता से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा आप काम करेंगे तो आपका कद पड़ेगा कद बढ़ेगा तो पद आपके पास ही  होगा । विपक्ष के दौरान भूपेश सरकार के खिलाफ भाजयुमो द्वारा की गई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए कहा भूपेश सरकार की विदाई तभी संभव हो पाई।सरदार पटेल यूनिटी मार्च, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, मतदाता पुनर्निरीक्षण का जिक्र करते हुए कहा सभी अभियान में  युवाओं के ऊर्जा की जरूरत है।मतदाता परीक्षण सूची के कार्य को  अहम बताते हुए कहा इसमें मंडल अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। 8 हजार रोहिंग्या मुस्लिमों का नाम कटने का जिक्र करते हुए कहा अवैध रूप से रहने वाले  प्रवासियों की पहचान उनका नाम कटवाना है।वैध मतदाताओं का नाम जुड़वाना है बिहार की बड़ी जीत जिक्र करते हुए कहा sir की वजह से बिहार से  64 लाख मतदाताओं का नाम  काटा गया। मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर होकर भारत आगे बढ़ रहा है।
    भारत को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए कहा आने वाले दिनों में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। रक्षा के मामले भारत की आत्मनिर्भरता की चर्चा करते हुए कहा पहले देश हथियारों का आयात करता था आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत  हथियार निर्यात कर रहा है। प्रधान मंत्री रहते हुए अटल बिहारी ने छत्तीसगढ़ बनाया ।तमाम अवरोधों के बावजूद परमाणु परीक्षण कराया।कोरोना के दौरान बनाई गई वैक्सीन से भारत का विश्व में दबदबा बढ़ा। आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी को मिल कर काम करना करने की आवश्यकता जताई।
    *भाजयुमो संगठन का प्रवेश द्वार:-विकास केडिया*

    महामंत्री विकास केडिया ने कहा आज भाजपा के जिला पदाधिकारी मंच पर बैठे है । उन्होंने भी कभी अपनी राजनीति भाजयुमो से शुरू की थी।कभी स्वय के  भाजयुमो  जिला अध्यक्ष होने का जिक्र करते हुए कहा जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान,अरुण कातोरे विलिस गुप्ता भी भाजयुमो से जुड़े रहे है। विकास ने भाजयुमो को संगठन का का प्रवेश द्वार बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.