छर्राटांगर समिति में आग से 5 हजार से ज्यादा बारदाने जले

रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ।धान खरीदी में समितियों का सिरदर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब छर्राटांगर में आग लगने से समिति में रखे हुए 5 हजार से अधिक बारदाने स्वाहा हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। रविवार को हुई इस घटना के बाद समिति प्रबंधक ने पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार समिति के गोदाम में किसानों से धान खरीदी करने के लिए नए व पुराने मिलाकर करीब 10 हजार से अधिक बारदाने रखे हुए थे लेकिन रविवार को गोदाम से आग लगने की बदबू आई तो समिति कर्मचारियों ने इसकी सूचना संबंधित अफसरों को दी। जिसके बाद पुलिस में भी शिकायत कर पंचनामा तैयार कर प्रारंभिक नुकसान का आंकलन किया गया है। जिसके अनुसार करीब 5 हजार से अधिक नए बारदाने आग लगने से नष्ट हो गए हैं। जिसकी सरकारी लागत की करीब 5 लाख से ज्यादा होती है।




