रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़ में लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जे के मामले में आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ चौक स्थित कब्जे को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह जमीन स्थानीय राज परिवार की निजी संपत्ति बताई जाती है, जिस पर करीब 10 साल पहले बिहार से आए लोगों ने कब्जा कर व्यापार शुरू कर दिया था।
राज परिवार ने कब्जाधारियों को कई बार मौखिक रूप से जमीन खाली करने को कहा, लेकिन किसी तरह की सुनवाई न होने पर उन्होंने 10 वर्ष पूर्व कोर्ट में याचिका दायर की थी।
मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके आधार पर प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया।
नोटिस की अवधि पूरी होने के अगले ही दिन तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और पूरी जमीन खाली करा ली।
कार्रवाई के दौरान आरआई सारंगढ़ का बयान (बाइट) भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश व राजस्व नियमों के तहत ही कार्रवाई की गई है और किसी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया
क्या कहतीहै~आर आई सारंगढ़
