रायगढ़ शहर में जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्ककरें~98279-50350

वन्यप्राणी रोकने बिछाए गए करंट तार ने ली दो जिंदगियां, इलाके में सनसनी
छोटे रेगड़ा गांव के थे मृतक, पुलिस और वन अमला कर रहा संयुक्त जांच
लापरवाही या अवैध कृत्य? जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज
रायगढ़।जिले के संबलपुरी क्षेत्र के पास शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां झाड़ियों के बीच दो ग्रामीणों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान संदीप एक्का 24 साल पुनीलाल यादव 51 साल के रूप में हुई है,जो छोटे रेगड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार 7 ग्रामीणों में से दोनों ग्रामीणों की मौत वन्यप्राणियों को रोकने के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई है!

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से घर नहीं लौटे थे।शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए, तब झाड़ियों में पड़े शवों पर नजर पड़ी। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस और वन विभाग को सुचना दी जहां दोनों संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची!

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार शव करीब तीन से पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं!
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन्यप्राणी रोकने के नाम पर करंट तार बिछाना गंभीर अपराध है और इस तरह की लापरवाही पहले भी जानलेवा साबित हो चुकी है।
ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले में चार संदेहीयों को चक्रधर नगर पुलिस ने हिरासत लिया है,आगे कि जांच की जा रही है!
