रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें रायगढ़ की सभा के दौरान CM एक रुपए किलो में आदिवासी समाज के युवाओं को जमीन देने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

भाजपा का आरोप है कि, इस वीडियो को जानबूझकर एडिट किया गया है। जिससे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हो सके। ओरिजिनल वीडियो में एक रुपए एकड़ कहा गया है।

‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से हुआ था वीडियो का शेयर
भाजपा नेताओं के मुताबिक, इस वीडियो को भूपेश है तो भरोसा है और मनीषा गोंड नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है।जांच में सामने आया है कि यह एडिटेड वीडियो ‘भूपेश है तो भरोसा है’ नामक फेसबुक पेज से शेयर किया गया था। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।
वीडियो में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम से वायरल हो रहे एक कथित एडिटेड वीडियो को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर “1 रुपये किलो जमीन देंगे” बताने वाले इस वीडियो पर भाजपा प्रवक्ता की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।अब आगे की जांच कर रही है।प्रशासन का कहना है कि वीडियो पूरी तरह भ्रामक है,और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से इसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया।
देखिए fir…कॉपी





BJP का आरोप: CM की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश
भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर एडिटेड वीडियो तैयार किया गया और उसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया। भाजपा ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की अपील: भ्रामक कंटेंट से रहें सतर्क,अफवाहों पर दें ध्यान
पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या पोस्ट की सत्यता की जांच किए बिना उसे साझा न करें। प्रशासन का कहना है कि अफवाह फैलाने और जनभावनाओं को भड़काने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है!






























