रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।बगुरसिया वन क्षेत्र से सटी धान मंडी में बीती रात एक बार फिर एक दंतैल हाथी की दस्तक से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार देर शाम जंगल की और से आए हाथी ने मंडी परिसर में प्रवेश किया लगभग 5 धान बोरियों को नुकसान होने कि जानकारी मिली रही है।इसी दौरान कई धान की बोरियां फट गईं है,जिससे किसानों को आर्थिक क्षति होने की बात सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने की कोशिश की,तथा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने हाथी मित्र दल और बगुरसिया के स्टाफ को दी!
हालांकि तब तक मंडी में रखे धान को नुकसान हो चुका था।
स्थानीय किसानों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी 30 से 35 हाथियों का झुंड मंडी क्षेत्र में घुम रा है। वन क्षेत्र से नजदीकी और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।
बिना समय गंवाए वन विभाग स्टाफ समेत हाथी मित्र दल की टीम द्वारा मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है।लगातार हो रही हाथियों की आवाजाही को देखते हुए मंडी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है।
बगुरसिया गांव के निवासियों का कहना है~कि धान मंडी में बीती रात 8:00 बजे हाथी आया था, लगातार 4 से 5 बार आना जाना लगा रहा, उन्होंने आगे बताया कि दरमियानी रात लगभग 5:00 बजे हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद धान मंडी से हाथी को भगाया!


































