रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।शहर के पंजीरी प्लांट स्थित निगम ऑडिटोरियम में मधु गुंजन सतरंग संस्था के तत्वावधान में 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया।आयोजन का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और कला के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

छोटे बच्चों की प्रतियोगिता में उमड़ा जनसमुदाय
दिनांक 22 दिसंबर को छोटे बच्चों के वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दौरान एकल, युगल, ट्रिपल एवं समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
खचाखच भरे निगम ऑडिटोरियम में मौजूद जनसमुदाय ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया!
सेमी-क्लासिकल सोलो नृत्य में डिविषा शर्मा बनीं प्रथम विजेता
प्रतियोगिता के सोलो एकल (सेमी-क्लासिकल) नृत्य वर्ग में डिविषा शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिविषा की भावपूर्ण अभिव्यक्ति, नृत्य की शुद्धता और मंच पर आत्मविश्वास ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया।

होनहार डिविषा की सफलता पर बधाइयों का तांता
डिविषा शर्मा शहर के पत्रकार एवं “टूटी कलम” के संपादक टिल्लू शर्मा की पौत्री हैं।

वे कुलदीपक एवं काव्य शर्मा की पुत्री हैं और रायगढ़ स्थित ओपी जिंदल स्कूल में कक्षा जी-02 की छात्रा हैं,,डिविषा पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट मानी जाती हैं। हाल ही में स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय के प्राचार्य आर.के. द्विवेदी ने भी डिविषा की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।

इस उपलब्धि के बाद डिविषा के पालकों को शिक्षिकाओं, परिचितों एवं शुभचिंतकों द्वारा लगातार फोन पर बधाइयाँ दी जा रही हैं।आयोजन में उपस्थित जनसमुदाय ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये नन्हे कलाकार रायगढ़ का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
