रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

आरोपी फरार पहले भी रहा है आपराधिक प्रकरण पुलिस की तलास जारी
रायगढ़ 28 दिसंबर : नगर में 25 दिसंबर की रात्रि गैलेक्सी मॉल में चल रही पार्टी में शामिल होकर रात्रि करीब 12:30 बजे करण चौधरी अपने घर जाने के लिए मॉल से निकला बाहर आने पर सामने कुछ विवाद चल रहा था। करन चौधरी विवाद के बीच जाकर समझाईस देने प्रयास करने लगा। इसी बीच करन चौधरी के गले से आठ तोले की सोने की चेन गायब हो गई। उसने सब जगह अपनी चेन की खोजबीन तो पता चला अंकित अग्रवाल उसकी चेन निकाल कर भागा है। करन ने अंकित से संपर्क किया पर उसने कहा मेरे पास कोई चेन नही। करन चौधरी ने सिटी कोतवाली में चेन गुम हो जाने का रिपोर्ट दिया। जाँच जे बाद थाने में अंकित अग्रवाल से पूछताछ में उसने चेन चोरी करना स्वीकार कर लिया। करण चौधरी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में अंकित अग्रवाल निवासी जंजघर रोड गौरी शंकर मंदिर चौक रायगढ़ के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी अंकित अग्रवाल फरार हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी संगीन मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
