रायगढ़ शहर में जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिएसंपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरुष लेगा में विगत दिनों एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें एक ग्रामीण ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण सड़क किनारे मौजूद था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल एकत्र हो गए।
रायगढ़ पुलिस की तत्परता, एंबुलेंस से एपेक्स अस्पताल पहुंचाया गया घायल
घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस व तमनार थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की तत्परता से घायल ग्रामीण को बिना देरी किए एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एपेक्स अस्पताल, रायगढ़ भेजा गया। समय पर इलाज मिलने के कारण घायल की जान बच सकी।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल की स्थिति अब पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार कर रही है और फिलहाल घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
ट्रक मालिक ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी,परिवार को दी जा रही हरसंभव सहायता!!
बताया जा रहा है कि जिस ट्रक से यह दुर्घटना हुई, उसके वाहन मालिक द्वारा घायल ग्रामीण के परिवार को आर्थिक व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इलाज से लेकर अन्य आवश्यक जरूरतों में सहयोग किया जा रहा है, जिसे लेकर परिजनों ने संतोष जताया है।
