रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में विगत दिनों हुई बड़ी चोरी के मामले में रायगढ़ पुलिस को अहम सफलता मिली है।

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी आलोक अग्रवाल के मकान नंबर 19 में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी का खुलासा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।
🕔 आज सुबह 5:30 बजे से चली पुलिस सर्चिंग
सूत्रों के मुताबिक आज सुबह करीब 5:30 बजे से ही रायगढ़ पुलिस और साइबर की टीम फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में सक्रिय नजर आई। चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर सघन कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने चोरी से जुड़े कई अहम सबूत जुटाए हैं।
🔐वरिष्ठ अधिकारी से बताएं मुताबिक 90 प्रतिशत चोरी का माल बरामद, लॉकर भी मिला
पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली जब चोरी हुआ करीब 90 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि चोर जिस मजबूत लॉकर को अपने साथ ले गए थे, उसे तोड़ने में वे नाकाम रहे। बाद में वही लॉकर मकान के पीछे स्थित मैदान से पुलिस ने बरामद कर लिया।
🚔 जल्द हो सकता है पूरा खुलासा, आरोपी पुलिस की रडार से बाहर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हैं ,और जल्द ही पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।बरामद सामान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
📢 अपडेट के लिए जुड़े रहें – न्यूज़ मिर्ची 24 के साथ
👉 जैसे ही पुलिस द्वारा आधिकारिक खुलासा होगा, सबसे पहले आपको दी जाएगी पूरी जानकारी।

