रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम लोइंग निवासी केशव मेहर,पिता बसंत मेहर, जिनका पशु विभाग से सेवानिवृत्त होना बताया जा रहा है, की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वे वर्तमान में रायगढ़ में निवासरत थे।
नगर सेना प्रशिक्षण केंद्र के पास हुआ भीषण हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11 बजे केशव मेहर अपने निजी कार्य से बाइक पर उर्दना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगर सेना प्रशिक्षण केंद्र के पास उर्दना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि केशव मेहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार, शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है, वहीं डंपर चालक को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
बड़ी गाड़ियों पर उठे सवाल
हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कांग्रेस के आक्रोशित नागरिकों और परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।परिजनों का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। फिलहाल पुलिस बल मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।
