रायगढ़-भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने जिले के दो बड़े शासकीय कार्यालयों की फोटो शेयर करते हुवे यह बात कही है कि स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के आगे पानी जाम है।जनपद पंचायत रायगढ़ के कार्यालय में घुसते साथ ही आपको वहां ढेर सारा पानी जाम मिलेगा,यही हाल जिला पंचायत कार्यालय के आगे भी देखने को सहज रूप से मिल

जाएगा।इसकी वजह से जिला पंचायत के आगे इतनी फिसलन हो गई है कि दो पहिया सवार लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।ना तो अधिकारियों को इसकी चिंता है और ना ही जनप्रतिनिधियों को।बड़ी मुश्किल से आम जन मानस कोरोना महामारी से उबर रहा है फिर अब डेंगू ने पैर पसारना चालू कर दिया है।इस बीमारी से लड़ने का सिर्फ एक ही उपाय है बचाव पर आज हम उसमें भी विफल होते नजर आ रहे है।जब जिले के दो बड़े

कार्यालयों के आगे ऐसी स्थिति रहेगी तो भला आम जनता के प्रति क्या संदेश जाएगा।यह ऐसे शासकीय कार्यालय है जहां जिले भर से रोजाना सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पहुचता है और जब कार्यालय के आगे ऐसी स्थिति रहेगी तो भला प्रशासन की क्या भूमिका तय करेगा आम आदमी।अंशु टुटेजा ने जिला प्रशासन से मांग की है प्रशासन जल्द इस विषय को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे।