रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

शासन की ज़मीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, प्रशासन मौन…
रायगढ़ जिले के इस तहसील अंतर्गत शासकीय सेवा भूमि की अवैध बिक्री और प्लॉटिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।आरोप है कि यह पूरा खेल राजस्व विभाग के अधिकारियों की सहमति और संरक्षण में लंबे समय से चल रहा है।

शासन की कीमती जमीन को निजी लाभ के लिए बेचे जाने से न सिर्फ सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं, बल्कि शासन को लाखों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।कोटवार की सेवा भूमि को कौड़ियों के भाव बेचने का आरोप!!
न बिक्री योग्य थी जमीन,न ही वैधानिक अनुमति
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय सेवा भूमि, जो मूलतः गांव के कोटवार को सेवा और आजीविका के लिए दी जाती है, उसे अवैध रूप से बेच दिया गया।आरोप है कि ग्राम के पूर्व कोटवार द्वारा करीब 1 एकड़ 50 डिसमिल सेवा भूमि को बेहद कम कीमत पर एक निजी व्यक्ति को बेच दिया गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि सेवा भूमि कानून ना तो बिक्री योग्य होती है~और न ही इसका हस्तांतरण किया जा सकता है, इसके बावजूद खुलेआम यह सौदा किया गया।

अवैध नामांतरण और प्लॉटिंग से बढ़ा शक
राजस्व अमले की मिलीभगत के बिना संभव नहीं पूरा खेल
ग्रामीणों का आरोप है~कि अवैध बिक्री के बाद संबंधित भूमि का नामांतरण भी कर दिया गया, जो बिना राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है।
नामांतरण के बाद अब उसी भूमि पर बड़े पैमाने पर प्लॉट काटकर लाखों रुपये में बिक्री की जा रही है।
इस अवैध कारोबार को देखकर भी प्रशासन की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि खरसिया तहसील में पूरे मामले की जानकारी राजस्व विभाग को होने के बावजूद अब तक न तो जमीन को सील किया गया है और न ही किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई हुई है।
ग्रामीणों में आक्रोश, उच्चस्तरीय जांच की मांग
दोषी अधिकारियों और भू-माफियाओं पर कार्रवाई की उठी आवाज
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शासकीय जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा और बढ़ेगा।ग्रामीणों ने मांग की है~कि
अवैध नामांतरण को तत्काल निरस्त किया जाए~सेवा भूमि को शासन के कब्जे में लिया जाए
दोषी राजस्व अधिकारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
अब देखना यह होगा कि शासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता दिखाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

जमीन सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला रायगढ़ के एक कपड़ा व्यापारी से जुड़ा हुआ है…बताया जा रहा है..कि कांग्रेस की सरकार आई तो कांग्रेसी बन गये और भाजपा की सरकार आई तो भाजपाई बन गए….उसके बाद चलता है~ भूमाफिया का बड़ा खेला!!
