रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने अपना जन्मदिन अत्यंत सादगी, श्रद्धा और जनसेवा के भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं शहर के आम नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी तथा कोरबा महापौर ने दूरभाष और संदेश के माध्यम से महापौर को बधाई एवं शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।
धार्मिक स्थलों में दर्शन कर शहर की खुशहाली की कामना
महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत सुबह धार्मिक स्थलों में दर्शन कर आशीर्वाद लेने से की। उन्होंने नगर देवी माँ बूढ़ीमाई मंदिर, अघोर गुरुपीठ बनोरा, महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी एवं सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पूजा-अर्चना कर रायगढ़ शहर की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। धार्मिक स्थलों में दर्शन के दौरान उनके साथ समर्थक एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
नगर निगम कार्यालय में दिनभर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब
जन्मदिन के अवसर पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगर निगम कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने महापौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
प्रमुख रूप से सभापति डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रीय, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, मुक्तिनाथ प्रसाद, आनंद भगत, पार्षद संगीता मुक्कु यादव, नरेश पटेल, अन्नू यादव, ज्योति यादव, अमरनाथ रात्रे, त्रिनिशा चौहान, कुंदन देहरी, नेहा देवांगन, सतपाल बग्गा सहित निगम के ईई अमरेश लोहिया, एई सूरज देवांगन, लेखाधिकारी अजय वर्मा, राजस्व अधिकारी प्रदीप मिश्रा, महताब अंसारी, रामबाबू पटेल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकार उपस्थित रहे।
हनुमान चालीसा पाठ, आतिशबाजी और प्रसाद वितरण से बना जन्मदिन खास
महापौर के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए शाम को भाजपा शहर मंडल द्वारा सुभाष चौक हनुमान मंदिर तथा जुटमिल-चक्रधरनगर मंडल द्वारा कमला नेहरू उद्यान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पाठ से पूर्व महापौर का फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात मिठाई एवं चना प्रसाद का वितरण किया गया तथा चाय से आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महापौर के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला महामंत्री विकास केडिया, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, शैलेश माली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महापौर निवास पहुंचकर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया। अलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी, खीर, लड्डू और जलेबी का प्रसाद वितरण भी किया गया।
अंत में महापौर जीवर्धन चौहान ने जन्मदिन पर मिले स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
