Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केलो नदी में प्रदूषण का आरोप: श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री पर जांच की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो सत्याग्रह की चेतावनी!!

    May 12, 2026

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»CG:पुलिस कमिश्नर से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS मंथन,कई जिलों के SSP-SP बदलने के संकेत…रायगढ़ और सारंगढ़ में कप्तानी संभाल सकते हैं~शशि और ,, भोजराम ,,… अन्दर पढ़िए पूरी न्यूज़!!
    Blog

    CG:पुलिस कमिश्नर से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS मंथन,कई जिलों के SSP-SP बदलने के संकेत…रायगढ़ और सारंगढ़ में कप्तानी संभाल सकते हैं~शशि और ,, भोजराम ,,… अन्दर पढ़िए पूरी न्यूज़!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJanuary 8, 2026478 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    पुलिस कमिश्नर सिस्टम, पहला कमिश्नर कौन—सस्पेंस गहराया

    23 जनवरी से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का लागू होना, जिसे राज्य की कानून-व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा संरचनात्मक बदलाव माना जा रहा है।

    इस नई व्यवस्था के साथ ही IPS अधिकारियों की व्यापक पदस्थापना लगभग तय मानी जा रही है।

    पहला पुलिस कमिश्नर: प्रमोटी IPS नहीं, सीनियर डायरेक्ट IPS पर अड़ी सरकार

    सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में चल रही चर्चा~पुलिस कमिश्नर-इन दो नाम में से एक नाम लग सकती हैं~मुहर

    रायगढ़।छत्तीसगढ़ की पुलिस व्यवस्था एक बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी है। 23 जनवरी से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने जा रही है, जिसे राज्य की कानून-व्यवस्था के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ढांचागत परिवर्तन माना जा रहा है। इसी के मद्देनज़र प्रदेश में IPS अधिकारियों के व्यापक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है।


    सूत्रों के अनुसार, सरकार इस नई प्रणाली की शुरुआत किसी भी तरह के प्रयोग या जोखिम के बिना करना चाहती है। यही कारण है कि पहले पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है।

    पहला पुलिस कमिश्नर:सीनियर डायरेक्ट IPS को ही मिलेगी जिम्मेदारी!!

    प्रशासनिक गलियारों में स्पष्ट संकेत हैं कि राज्य सरकार प्रमोटी IPS अधिकारी को IG रैंक पर बैठाने के बजाय सीनियर डायरेक्ट IPS अधिकारी को ही रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाएगी।

    इस दौड़ में बद्रीनारायण मीना और दीपक कुमार झा के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

    दोनों ही अधिकारियों का प्रशासनिक अनुभव और फील्ड कंट्रोल मजबूत माना जाता है, जो कमिश्नर सिस्टम की सफलता के लिए अहम समझा जा रहा है।जिलों में भी बदलेगी तस्वीर, कई SSP–SP की कुर्सी हिलना तय राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में भी बड़े स्तर पर IPS पदस्थापनाएं संभावित हैं।

    राजधानी सूत्रों के मुताबिक—

    👉धर्मेंद्र सिंह छवाई, जो फिलहाल कवर्धा में पदस्थ हैं, उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर का SP बनाया जा सकता है।

    👉 शशिमोहन सिंह को SSP रायगढ़ की जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।तमनार क्षेत्र में हुई भीड़ हिंसा के बाद रायगढ़ में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

    👉 वर्तमान SSP दिव्यांग पटेल को CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) की किसी बटालियन में भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

    राजधानी और बड़े जिलों पर विशेष फोकस

    कमिश्नर प्रणाली के सुचारु संचालन के लिए रायपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद को भी अहम माना जा रहा है।

    👉 डॉ. लाल उम्मेद सिंह को रायपुर में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में पदोन्नति मिल सकती है।

    👉 डॉ. संतोष सिंह को दुर्ग का SSP बनाए जाने की चर्चा है।

    👉 बिलासपुर में रजनेश सिंह का SSP बने रहना लगभग तय माना जा रहा है।

    👉 कोरबा में विजय अग्रवाल की तैनाती की संभावना है, जहां वे सिद्धार्थ तिवारी का स्थान ले सकते हैं।

    अन्य जिलों में संभावित पदस्थापनाएं
    सूत्रों के अनुसार संभावित सूची में!!

    👇👇👇👇👇

    • हरीश राठौड़ – मुंगेली
    • भावना पांडे – बेमेतरा
    • रामकृष्ण साहू – सूरजपुर
    • भोजराम पटेल -सारंगढ़-बिलाईगढ़

    वहीं प्रशांत ठाकुर और सिद्धार्थ तिवारी को पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपे जाने की चर्चा है।

    आदेश नहीं आए,लेकिन सिस्टम में हलचल शुरू–फिलहाल इन तबादलों को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है!

    लेकिन अनुभव बताता है कि ऐसे संकेत अक्सर आदेश से पहले ही प्रशासनिक ढांचे में हलचल पैदा कर देते हैं।

    23 जनवरी के बाद यह साफ हो जाएगा कि यह फेरबदल केवल नामों का है या छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग को नई दिशा देने की एक सुनियोजित रणनीति।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    रायगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर…रागिनी नायक एंड टीम का शिकंजा!!

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,254 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,588 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,373 Views
    Don't Miss

    केलो नदी में प्रदूषण का आरोप: श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री पर जांच की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो सत्याग्रह की चेतावनी!!

    By Santosh KumarMay 12, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़। जिले की जीवनदायिनी…

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    पचधारी डैम में बड़ा हादसा: गेट में फंसने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने थमी सांसें!!

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,254 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,588 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,373 Views
    Categories
    • Blog (625)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,025)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.