रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजनीतिक शिष्टाचार की एक खूबसूरत झलक देखने को मिली। जब छत्तीसगढ़ भवन में मौजूद टीएस सिंहदेव से मिलने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल पहुंचे। मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक सुशांत शुक्ला ने टीएस बाबा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सनातन को लेकर बीजेपी ने अपने बयान में कांग्रेस को सनातन विरोधी कहा था। बीजेपी के बयान पर पलटवार करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि, क्या है सनातन? रामायण है, गीता है, महाभारत है,पुराण है उपनिषद है सनातन क्या है? और मनु स्मृति है।

किस सनातन को लागू करेंगे, जिसमें अनुसूचित जाति के वेदों के उच्चारण पर सवाल उठते हैं। सनातन का अर्थ है सत्य,जो कभी खत्म नहीं होने वाला है।

बता दें पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सरगुजा की रामगढ़ पहाड़ी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में उन्होंने रामगढ़ की पहाड़ियों के संरक्षण को लेकर लिखी थी।चिट्ठी में लिखा था कि, रामगढ़ की पहाड़ियों ना केवल पुरातत्विक महत्व है। बल्कि, माता सीता और भगवान राम का भी निवास माना जाता है।










