रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।धरमजयगढ़ तहसील क्षेत्र में धान को अवैध रूप से खपाने के फिराक में दुर्गापुर मंडी पहुंचे 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। धरमजयगढ़ तहसीलदार ने जब्त कर धान से भरे वाहनों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया है। शुक्रवार को सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर तहसीलदार दुर्गापुर के धान मंडी पहुंचे जहां 3 ट्रैक्टरों में भरकर लाया गया धान के संदिग्ध होने का पता चला। जिसके बाद अधिकारी धान से भरे हुए तीनों गाड़ियों को अपने साथ थाना लेकर आए। सुरक्षा के मद्देनजर तीनों वाहनों को धरमजयगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे। धान विक्रय में किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रशासनिक कसावट की वजह से इस बार बिचौलियों का काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं, कई जगहों पर शासन द्वारा धान क्रय किए जाने हेतु निर्धारित मात्रा से कम धान खरीदी को लेकर उपजे विवाद में किसानों को भी काफी दिक्कत हुई है। इन सब के बीच प्रशासन द्वारा अवैध रूप से धान खपाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है उससे पता चलता है कि बिचौलिए अब भी सक्रिय हैं।
