रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ के ऊर्जावान युवा राजनीति में अपनी अलग ही पहचान रखने वाले दमदार युवा नेता आशीष चौबे को रायगढ़ चक्रधर नगर जूटमिल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी व दायित्व सौंपा है।
जिसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट व छत्तीसगढ़ के सह -प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल, रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर के अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी व शाखा यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है। आशीष चौबे के नियुक्ति के बाद कांग्रेस जनों में खुशी और उत्साह का माहौल है और सभी कांग्रेसजन नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे।उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हित में कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचायेंगे।

इससे पहले आशीष चौबे युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। 2004 से एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष पद से खरसिया विधायक शहीद नंदकुमार पटेल को अपना गुरु मानकर छात्र राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया । उसके बाद 2006 में एनएसयूआई के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष विकास उपाध्याय द्वारा उनकी सक्रियता को देखते हुए एनएसयूआई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया था । वही 2018 में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी ने उन्हें युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी!!

लगातार वे न्यूज़ चैनल व सोशल मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आये ।आशीष चौबे ने अपनी राजनीति जीवन को आगे बढ़ाते हुए लगातार छात्रों व युवाओं के लिए संघर्ष किया। वे डिग्री कॉलेज में वार्षिक महोत्सव के व्यवस्थापक भी रह चुके हैं। उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है।2008 के विधानसभा चुनाव में सरिया विधानसभा सीट विलोपन के बाद जब रायगढ़ के तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी स्व. डॉ शक्राजीत नायक के पक्ष में रात दिन एक कर अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंक दी थी ।उसके बाद से ही स्व. डॉ शक्राजीत नायक व रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के खास सिपहसालार व पारिवारिक सदस्य के रूप में भी उनकी अलग पहचान रही । वहीं 2011 में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने कलेक्ट्रेट में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था और करीब 150 वाहनों के काफिला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे । जिसे रायगढ़ की युवा राजनीति की ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन रैली के रूप में आज भी याद किया जाता है। आशीष चौबे पिछले लंबे समय से राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि पर युवाओ में खुशी की लहर दौड़ गयी और सोशल मीडिया में उन्हें बधाई देने की लहर सी दौड़ गयी उसके साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभेच्छु जनों ने बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित भी किया ।
