पिंटू सिंह समाज के युवाओं को संगठित करने, समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे रहते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी निरंतर सहभागिता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए करणी सेना ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद पिंटू सिंह ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे करणी सेना के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज सेवा में भागीदारी निभाने की अपील भी की।
उनकी नियुक्ति से जिले में करणी सेना के कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रायगढ़।राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार जी ने जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पिंटू सिंह को रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले के राजपूत समाज सहित सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। पिंटू सिंह लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं, जिसके चलते संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
