Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    February 10, 2026

    मंगल कार्बन प्लांट हादसा:झुलसी नौ माह की बच्ची की मौत,पिता व दादा वेंटिलेटर पर, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज!

    February 10, 2026

    अपडेट न्यूज़:🚨होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़,संचालक व मैनेजर गिरफ्तार~एसएसपी श्री सिंह का सख्त संदेश~पढ़िए अंदर!!

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से 2000 लीटर डीजल व छोटा टैंकर जप्त,तीन आरोपी गिरफ्तार!!
    Blog

    रायगढ़ पुलिस की डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से 2000 लीटर डीजल व छोटा टैंकर जप्त,तीन आरोपी गिरफ्तार!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJanuary 23, 2026160 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और छाल पुलिस की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी कर एकत्रित किया गया करीब 2000 लीटर डीजल तथा एक छोटा डीजल टैंकर जप्त किया है। आरोपी चोरी के डीजल को टैंकर में भरकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे।

    पुलिस अधीक्षक को छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और छाल पुलिस को विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से सूचना संकलित की जा रही थी, तभी ग्राम हाटी–धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ढोडीखार के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डीजल की अवैध बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना मिली।सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो छोटा डीजल टैंकर YODHA 1700 (वाहन क्रमांक BR 09 GC 1865) में डीजल बेचने की तैयारी में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय कुमार साव (18) एवं रवि कुमार साव (28), दोनों निवासी तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार) दोनों हाल ग्राम सिथरा, थाना धरमजयगढ़ तथा टैंकर चालक रजिंत कुमार साव (38) निवासी भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताए। वाहन की जांच पर करीब 2000 लीटर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है।जांच में सामने आया कि आरोपी छाल–हाटी–धरमजयगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंपों एवं ढाबों के आसपास खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे तथा मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों से बाजार मूल्य से कम दाम पर डीजल खरीदकर अलग-अलग रास्तों में ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेचते थे। आरोपियों विजय और रवि ने अपने भाई *राजेश उर्फ कुरू साव के साथ मिलकर* संगठित रूप से डीजल चोरी कर बिक्री करना स्वीकार किया है। प्रकरण में  आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 111 के तहत अपराध क्रमांक 09/2026 पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी *राजेश उर्फ कुरू साव फरार है।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक शिव शंकर खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक कृष्णा टंडन, सतीश जगत, रामकृष्ण पटेल, दिलीप सिदार और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, धनंजय कश्यप शामिल थे ।

    गिरफ्तार आरोपी–

    1. विजय कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 18 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
    2. रवि कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 28 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
    3. रजिंत कुमार साव पिता स्व0 सत्यनारायण साव उम्र 38 वर्ष साकिन भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छ0ग0)

    जप्त मशरूका –

    ज्वलन शील पदार्थ डीजल करीबन 2000 लीटर (दो हजार लीटर ) डीजल जैसा ज्वलन शील पदार्थ कीमती लगभग 2,00,000/ रूपये मय डीजल टैकर YODHA 1700 वाहन क्रमाक BR 09 GC 1865 कीमती लगभग 6,00,000/ रूपये कुल जुमला रकम 8,00,000/ रूपये ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    मंगल कार्बन प्लांट हादसा:झुलसी नौ माह की बच्ची की मौत,पिता व दादा वेंटिलेटर पर, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज!

    February 10, 2026

    🔴GPS लोकेशन से खुली धोखाधड़ी की परतें…16 लाख की ठगी, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल!!

    February 9, 2026

    CG:कोतवाली थाना क्षेत्र होटल के बाहर हवाई फायरिंग से हड़कंप,लोग जान बचाकर भागे!!

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,261 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Don't Miss

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    By Santosh KumarFebruary 10, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279~50350 रायगढ़ जिले के…

    मंगल कार्बन प्लांट हादसा:झुलसी नौ माह की बच्ची की मौत,पिता व दादा वेंटिलेटर पर, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज!

    February 10, 2026

    अपडेट न्यूज़:🚨होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़,संचालक व मैनेजर गिरफ्तार~एसएसपी श्री सिंह का सख्त संदेश~पढ़िए अंदर!!

    February 10, 2026

    जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल!!

    February 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,261 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Categories
    • Blog (521)
    • आस्था (23)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (952)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (6)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (63)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.