Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केलो नदी में प्रदूषण का आरोप: श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री पर जांच की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो सत्याग्रह की चेतावनी!!

    May 12, 2026

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»SSP शशि मोहन सिंह के रायगढ़ में कदम पड़ते ही हिली मवेशी तस्करों की जमीन~क्या कहते हैं~एडिशनल एसपी
    Blog

    SSP शशि मोहन सिंह के रायगढ़ में कदम पड़ते ही हिली मवेशी तस्करों की जमीन~क्या कहते हैं~एडिशनल एसपी

    Santosh KumarBy Santosh KumarJanuary 28, 2026255 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क किया~98279-50350

    रायगढ़ में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

    ➡️मवेशी तस्कर के चंगुल से 08 नग कृषक गौवंश सकुशल मुक्त

    ➡️ थाना लैलूंगा क्षेत्रांतर्गत कटेलपारा का मामला

    ➡️ पैदल मारते-पीटते बिना चारा-पानी उड़ीसा ले जाए जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने दबोचा

    ➡️ आरोपी के कब्जे से 08 नग गौवंश जुमला कीमती लगभग ₹1,00,000 एवं एक लकड़ी का डंडा जप्त

    ➡️ थाना लैलूंगा में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध

    ➡️गिरफ्तार आरोपी–जलंधर यादव पिता वैधराज यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बैस्कीमुड़ा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़

    रायगढ़।जिले में नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। लंबे समय से सक्रिय मवेशी तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यह साफ संकेत दे दिया है कि अब जिले में गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कल शाम मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर 08 नग कृषक गौवंशों को मुक्त कराया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति 08 नग गौवंश को मारते-पीटते, हांकते हुए, बिना चारा-पानी कटेलपारा लैलूंगा से उड़ीसा की ओर पैदल ले जा रहा है।

    सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा तत्काल पुलिस टीम रवाना कर मुखबिर के बताए स्थान कटेलपारा के पास दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति कच्चे मार्ग से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए पाया गया।

    ➡️ संदेही को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जलंधर यादव पिता वैधराज यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बैस्कीमुड़ा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया तथा अपने साथी पिताम्बर यादव निवासी चरखापारा के साथ मिलकर उक्त मवेशियों को चरखापारा से उड़ीसा ले जाना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी मवेशियों की खरीदी-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

    ➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसके कब्जे से 08 नग गौवंश (कीमत लगभग ₹1,00,000) एवं एक नग लकड़ी का डंडा गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी जलंधर यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    एडिशनल एसपी अनिल सोनी…

    ➡️ प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद पैंकरा, आरक्षंक संतराम निषाद एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    ➡️ एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि जिले में मवेशी तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    रायगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर…रागिनी नायक एंड टीम का शिकंजा!!

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,254 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,588 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,373 Views
    Don't Miss

    केलो नदी में प्रदूषण का आरोप: श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री पर जांच की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो सत्याग्रह की चेतावनी!!

    By Santosh KumarMay 12, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़। जिले की जीवनदायिनी…

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    पचधारी डैम में बड़ा हादसा: गेट में फंसने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने थमी सांसें!!

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,254 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,588 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,373 Views
    Categories
    • Blog (625)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,025)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.