Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    June 20, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची 🚨
    रायगढ़ निगम में एल्डरमैन की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की संभावित सूची में कई चर्चित चेहरे~संगठन में चर्चाओं का दौर तेज!!

    June 17, 2026

    गायों के नाम पर लाखों का खर्च, फिर भी चारा-पानी को तरस रहीं गौमाताएं?दूध देने वाली गायें VIP, बाकी भगवान भरोसे! रायगढ़ चक्रधर गौशाला पर गंभीर आरोप!!

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»SSP शशि मोहन सिंह की दो-टूक”रायगढ़ में अपराध किया तो जेल पक्की”जनता के लिए ढाल,अपराधियों के लिए काल”पुलिसिंग का नया अध्याय!!
    Blog

    SSP शशि मोहन सिंह की दो-टूक”रायगढ़ में अपराध किया तो जेल पक्की”जनता के लिए ढाल,अपराधियों के लिए काल”पुलिसिंग का नया अध्याय!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJanuary 28, 2026123 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर में जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    पत्रकारों से रूबरू हुए SSP शशि मोहन सिंह, बोले– साइबर अपराध आज की सबसे बड़ी चुनौती

    रायगढ़ को मिला नया साइबर थाना, SSP ने कहा– अब फ्रॉड पर होगी त्वरित कार्रवाई

    अवैध जुआ-सट्टा-शराब पर चलेगा पुलिस का डंडा, मीडिया से मांगा सहयोग

    कम्युनिटी पुलिसिंग पर फोकस, SSP शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश– पुलिस जनता के साथ

    रायगढ़।पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में मंगलवार को नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में जिले के सम्मानित पत्रकारों के साथ सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक के दौरान एसएसपी श्री सिंह ने मीडिया से खुलकर संवाद करते हुए जिले की पुलिसिंग को लेकर अपना स्पष्ट और सख्त विजन साझा किया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 में डीएसपी के रूप में चयन के बाद उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों और बटालियनों में सेवाएं दी हैं, जिसका अनुभव अब रायगढ़ जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में लगाया जाएगा।

    अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता

    बैठक में एसएसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस का मूल दायित्व है। किसी भी अपराध की स्थिति में दोषियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करेगी।

    कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर
    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन और पुलिस के बीच विश्वास का सेतु बनाया जाएगा। आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

    साइबर अपराध बड़ी चुनौती, रायगढ़ को मिला नया साइबर थाना

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साइबर फ्रॉड को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि प्रदेश के 8 जिलों के साथ रायगढ़ जिले को भी नए साइबर पुलिस थाने की सौगात मिली है। इससे साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा और आधुनिक तकनीक के माध्यम से ठगी के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिलेवासियों को बधाई दी।
    अवैध जुआ,सट्टा और शराब पर सख्त कार्रवाई!!

    पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि अवैध जुआ, सट्टा और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें,ताकि तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    सुरक्षित रायगढ़ के लिए समाज और पुलिस का समन्वय जरूरी
    एसएसपी ने कहा कि पुलिस, मीडिया और समाज के समन्वय से ही सुरक्षित रायगढ़ का निर्माण संभव है।

    मीडिया की सकारात्मक भूमिका से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सुशांतो बनर्जी सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    June 20, 2026

    पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने की भागीदारी!!

    June 9, 2026

    {रायगढ़} अन्दर पढ़िए 5 खबरें~और देखिए वीडियो…📹

    June 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,271 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,386 Views
    Don't Miss

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    By Santosh KumarJune 20, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़ के कार्मल विद्यालय…

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची 🚨
    रायगढ़ निगम में एल्डरमैन की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की संभावित सूची में कई चर्चित चेहरे~संगठन में चर्चाओं का दौर तेज!!

    June 17, 2026

    गायों के नाम पर लाखों का खर्च, फिर भी चारा-पानी को तरस रहीं गौमाताएं?दूध देने वाली गायें VIP, बाकी भगवान भरोसे! रायगढ़ चक्रधर गौशाला पर गंभीर आरोप!!

    June 17, 2026

    फेसबुक दोस्ती के बाद महिला को 6 साल तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, इतने लाख रुपये और जेवर ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार!!

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,271 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,386 Views
    Categories
    • Blog (638)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,045)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.