रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
🚨 पुलिस जांच में जुटी, फैक्ट्री प्रबंधन पर गिर सकती है~गाज
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से एक गंभीर औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। बानीपाथर इलाके में स्थित मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगे गैस टैंक के फटने से यह हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ब्लास्ट में 25 से 30 प्रतिशत तक झुलसे मजदूर, एक बच्ची भी घायल
इस हादसे में कुल 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी मजदूर करीब 25 से 30 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि घायलों में एक बच्ची भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
क्या कहते हैं…अनिल जगत CMHO
काम के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना प्लांट में नियमित काम के दौरान हुई। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
क्या कहते हैं~अनिल सोनी एडिशनल एसपी!!
