रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।विगत 6 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शहर में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है!!
आज रविवार शाम 5:30 बजे, ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर से देवों के देव महादेव की दिव्य बारात नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान करेगी।
आयोजनकर्ता जिमी अग्रवाल ने समस्त शहरवासियों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे नगर की आस्था से जुड़ा हुआ है। नगरवासियों के सहयोग और सहभागिता से ही यह शिव बारात हर वर्ष भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप लेती है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शहर की सड़कों पर भूत-प्रेतों की टोली, अघोरी वेशधारी साधु, गूंजते बाजे-गाजे और आकर्षक झांकियाँ
भक्तों को आध्यात्मिक उल्लास से भर देंगी!!
कौशल पावर जोन (बिलासपुर)
सुप्रसिद्ध चाहत धुमाल
अघोरी एवं शिव-पार्वती झांकी (मेरठ)
JB मेलोडी (ओड़िया धुमाल)
राधा-कृष्ण नृत्य झांकी (वृंदावन)
बाहुबली हनुमान (जयपुर)
महाराजा बग्गी (रायगढ़)
गोरिल्ला झांकी (बिलासपुर)
ढोल एवं बैंड पार्टी (रायगढ़)
कर्मा नृत्य (धरमजयगढ़)
भव्य आतिशबाज़ी
तत्पश्चात बारातियों हेतु विशाल भंडारा
शहर में इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
अतः समस्त श्रद्धालुजनों एवं नगरवासियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महादेव की इस दिव्य बारात को सफल और ऐतिहासिक बनाएं।
