रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।जिला कांग्रेस रायगढ़ शहर की नई कार्यकारिणी को संगठन की ओर से आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है।इस नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।नई सूची में कांग्रेस के सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ता सत्यप्रकाश शर्मा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे शर्मा को यह जिम्मेदारी उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए दी गई है।कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई टीम आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष को तेज करेगी।
