रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

📍रायगढ़ |बड़ी खबर
रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 8 की भाजपा पार्षद ज्योति यादव को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए लेकर दौड़े।

समय रहते अस्पताल पहुंचाने से टली बड़ी अनहोनी
जानकारी के अनुसार, सांप के काटते ही ज्योति यादव की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने तुरंत उन्हें किरोड़ीमल शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

विधायक ओपी चौधरी पहुंचे अस्पताल,जाना हालचाल
घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी देर शाम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पार्षद से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
अस्पताल में समर्थकों की भीड़, दुआओं का दौर
ज्योति यादव के सांप काटने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ अस्पताल में जुटने लगी। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की…
