रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

भोपाल में आयोजित AKFI परीक्षा में हासिल की सफलता, जिले का बढ़ाया मान
रायगढ़।जिले के ग्राम कुशवाबहरी के होनहार युवा गोविंदा चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कबड्डी निर्णायक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस कामयाबी से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
18 फरवरी 2026 को भोपाल स्थित होटल रेसिडेंसी में Amateur Kabaddi Federation of India (AKFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा में गोविंदा चौहान ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस परीक्षा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड के सैकड़ों राज्य स्तरीय निर्णायकों ने हिस्सा लिया था। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा को पहली बार में पास कर गोविंदा ने न केवल अपनी मेहनत साबित की, बल्कि रायगढ़ जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इस सफलता के पीछे प्रदीप यादव (महासचिव, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ) का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कोच तेजनारायण माधव और जगमोहन (पूर्व हेड कोच, Telugu Titans) ने तकनीकी रूप से उन्हें मजबूत बनाया।
गोविंदा चौहान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार और लगातार अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर की शुरुआत है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
