Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    🚨रायगढ़ पुलिस से संबंध का ढोंग करने वालों की खैर नहीं, गलत कार्य करने वालों पर सख्त प्रहार..🚨

    April 13, 2026

    तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर, गुड़ाखू फैक्ट्री से परेशान मोहल्लेवासी ने कहा कैंसर और श्वास रोग का बढ़ता खतरा

    April 13, 2026

    जशपुर से रायगढ़ जा रही वासूदेव बस में 96 हजार की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त…अन्दर पढ़िए पूरी न्यूज़!!

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर, गुड़ाखू फैक्ट्री से परेशान मोहल्लेवासी ने कहा कैंसर और श्वास रोग का बढ़ता खतरा
    छत्तीसगढ़

    तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर, गुड़ाखू फैक्ट्री से परेशान मोहल्लेवासी ने कहा कैंसर और श्वास रोग का बढ़ता खतरा

    Santosh KumarBy Santosh KumarApril 13, 20264 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    खरसिया में अग्रवाल गुड़ाखू फैक्ट्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    सांस लेना हुआ मुश्किल: तम्बाकू के धुएं से बीमार हो रहे बच्चे और बुजुर्ग
    कार्रवाई नहीं हुई तो NGT और हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

    रायगढ़।खरसिया के डभरा रोड स्थित वार्ड क्रमांक 15/16 में संचालित अग्रवाल गुड़ाखू फैक्ट्री के खिलाफ मोहल्लेवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। स्थानीय निवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) से मिलकर फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

    मोहल्लेवासियों का आरोप है कि फैक्ट्री में गुड़ाखू बनाने के दौरान तम्बाकू की पिसाई की जाती है, जिससे जहरीली धूल और कण हवा में फैलकर पूरे क्षेत्र को प्रदूषित कर रहे हैं। इससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    हवा में घुल रहा जहर, सांस लेना हो रहा मुश्किल
    शिकायतकर्ताओं ने बताया कि तम्बाकू पिसाई के दौरान उड़ने वाली धूल पूरे मोहल्ले में फैल जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिना इच्छा के ही वे रोज जहरीले तम्बाकू कणों को सांस के जरिए शरीर में ले रहे हैं।

    रिहायशी इलाके में फैक्ट्री संचालन पर उठे सवाल
    मोहल्लेवासियों ने यह भी सवाल उठाया है कि आखिर रिहायशी क्षेत्र के बीच इस तरह की फैक्ट्री को संचालन की अनुमति कैसे दी गई। उनका कहना है कि यह मामला जांच का विषय है और वर्षों से यह अवैध गतिविधि बिना रोक-टोक जारी है।

    कैंसर और श्वास रोग का बढ़ता खतरा
    स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि क्षेत्र में कुछ लोगों की मौत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। गुड़ाखू में मौजूद तम्बाकू और निकोटीन शरीर के लिए बेहद हानिकारक होते हैं, जो मुंह, गले, फेफड़े और पेट के कैंसर के साथ-साथ हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का कारण बनते हैं।

    कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
    मोहल्लेवासियों के अनुसार, उन्होंने कई बार फैक्ट्री प्रबंधन से इस समस्या को लेकर शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। इसके बावजूद फैक्ट्री का संचालन बदस्तूर जारी है।

    एसडीएम को दिए गए आवेदन में निवासियों ने फैक्ट्री को तत्काल बंद कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
    एसडीएम खरसिया ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    🚨रायगढ़ पुलिस से संबंध का ढोंग करने वालों की खैर नहीं, गलत कार्य करने वालों पर सख्त प्रहार..🚨

    April 13, 2026

    जशपुर से रायगढ़ जा रही वासूदेव बस में 96 हजार की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त…अन्दर पढ़िए पूरी न्यूज़!!

    April 13, 2026

    औद्योगिक सुरक्षा को लेकर युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक घेराव, विभाग कार्यालय में तालाबंदी
    सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे, भारी पुलिस बल रहा तैनात…देखिए वीडियो

    April 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,571 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,337 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,270 Views
    Don't Miss

    🚨रायगढ़ पुलिस से संबंध का ढोंग करने वालों की खैर नहीं, गलत कार्य करने वालों पर सख्त प्रहार..🚨

    By Santosh KumarApril 13, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 हुक्का बार पर पुलिस…

    तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर, गुड़ाखू फैक्ट्री से परेशान मोहल्लेवासी ने कहा कैंसर और श्वास रोग का बढ़ता खतरा

    April 13, 2026

    जशपुर से रायगढ़ जा रही वासूदेव बस में 96 हजार की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त…अन्दर पढ़िए पूरी न्यूज़!!

    April 13, 2026

    औद्योगिक सुरक्षा को लेकर युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक घेराव, विभाग कार्यालय में तालाबंदी
    सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे, भारी पुलिस बल रहा तैनात…देखिए वीडियो

    April 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,571 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,337 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,270 Views
    Categories
    • Blog (601)
    • आस्था (25)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,016)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.