NTPC लारा में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
रायगढ़। NTPC लारा परियोजना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अपने संबोधन में श्री सुभाष ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के विचार आज भी आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने पेशेवर और सामाजिक जीवन में समानता, न्याय और समावेशिता के मूल्यों को अपनाएं।
कार्यक्रम के दौरान बालभवन और गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इसके साथ ही कर्मचारियों, सहयोगियों और बच्चों के लिए संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता व भाईचारे का संदेश देने पर विशेष जोर दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment