Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महालक्ष्मी कास्टिंग प्लांट में बड़ा हादसा: 35 फीट से गिरकर श्रमिक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!!

    April 17, 2026

    रायगढ़ में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़:थोक कारोबारी गिरफ्तार, 61 हजार का माल जब्त 💥

    April 17, 2026

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»रायगढ़ में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़:थोक कारोबारी गिरफ्तार, 61 हजार का माल जब्त 💥
    Blog

    रायगढ़ में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़:थोक कारोबारी गिरफ्तार, 61 हजार का माल जब्त 💥

    Santosh KumarBy Santosh KumarApril 17, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।जिले में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधी कॉलोनी स्थित महादेव पान मसाला सेंटर में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 61 हजार रुपए मूल्य के नकली तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं। मामले में दुकान संचालक लक्ष्मणदास जय सिंह (52) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    आईटीसी कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
    जानकारी के अनुसार ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि सदानंद मिश्रा (नई दिल्ली) ने रायगढ़ में बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट बिक्री की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से 15 अप्रैल को सिगरेट के नमूने खरीदे, जिनकी जांच में गोल्ड फ्लेक ब्रांड के पैकेट पर लोगो और फॉन्ट में गड़बड़ी पाई गई।

    दुकान और गोदाम में दबिश, कंपनी टीम भी मौजूद!!
    मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सिंधी कॉलोनी स्थित दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान आईटीसी कंपनी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

    थोक में बेच रहा था नकली सिगरेट
    जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी लक्ष्मणदास जय सिंह नकली सिगरेट उत्पादों का स्टॉक कर थोक में बिक्री कर रहा था। जब्त सामान में गोल्ड विमल, गोल्ड फ्लेक किंग, व्हाइट फ्लेक्स समेत कई ब्रांड के मिलते-जुलते नकली उत्पाद शामिल हैं। पुलिस ने कुल 920 डिब्बे गोल्ड विमल, 111 व 96 डिब्बे गोल्ड फ्लेक किंग, 274 डिब्बे व्हाइट फ्लेक्स, 4 डिब्बे गोल्ड किंग और 307 नग खुले सिगरेट जब्त किए।
    इन धाराओं में मामला दर्ज
    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(1), 349, ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 103, 104 और कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63, 64 के तहत अपराध दर्ज किया है।
    एसएसपी की अपील
    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नकली उत्पादों को असली बताकर बेचना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नकली सामान से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
    👉 पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    महालक्ष्मी कास्टिंग प्लांट में बड़ा हादसा: 35 फीट से गिरकर श्रमिक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!!

    April 17, 2026

    April 17, 2026

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,104 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,583 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,360 Views
    Don't Miss

    महालक्ष्मी कास्टिंग प्लांट में बड़ा हादसा: 35 फीट से गिरकर श्रमिक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!!

    By Santosh KumarApril 17, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 शकाम के दौरान संतुलन…

    रायगढ़ में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़:थोक कारोबारी गिरफ्तार, 61 हजार का माल जब्त 💥

    April 17, 2026

    April 17, 2026

    ✍️..ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची..🌶️
    लैलूंगा:हादसे के बाद मची चीख-पुकार , ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी~ 20-30 ग्रामीण घायल~बच्चों महिलाओं में मची चीख-पुकार…देखिए वीडियो

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,104 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,583 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,360 Views
    Categories
    • Blog (606)
    • आस्था (25)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,018)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.