रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

शकाम के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरा श्रमिक, इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिजनों ने मुआवजे की मांग की
रायगढ़।जिले के चिराईपानी स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 35 फीट की ऊंचाई से गिरने पर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आदेश को भी मारें एक नजर…

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित ग्राम चिराईपानी में स्थित प्लांट में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का निवासी मीर हसन (50 वर्ष) कार्यरत था। वह ठेकेदार शाहिद के अधीन फेब्रिकेशन का काम करता था और कंपनी परिसर के लेबर क्वार्टर में रहता था।

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे मीर हसन करीब 35 फीट ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने उसे तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के आरएल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसके सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि कार्य के दौरान श्रमिक को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते, तो हादसे की गंभीरता कम हो सकती थी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के परिजनों का कहना है कि मीर हसन परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसी की आय से घर का गुजारा चलता था। अब उसकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। परिजनों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है।
