Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में सामूहिक विवाह की पहल: पांच जोड़ों को मिला नया जीवन, समाज ने दिया साथ!!

    April 21, 2026

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    April 21, 2026

    रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर ढीली कार्रवाई, छोटे वाहन पकड़े—बड़े माफिया बेखौफ!!

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»रायगढ़ में सामूहिक विवाह की पहल: पांच जोड़ों को मिला नया जीवन, समाज ने दिया साथ!!
    Blog

    रायगढ़ में सामूहिक विवाह की पहल: पांच जोड़ों को मिला नया जीवन, समाज ने दिया साथ!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarApril 21, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़। शहर में सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायक उदाहरण सोमवार को देखने को मिला, जब श्री श्याम लखदातार सेवा समिति ने श्याम मंदिर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन कर पांच जरूरतमंद जोड़ों का पूरे हिंदू वैदिक मंत्रोच्चार एवं रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया।

    समिति का यह पहला सामूहिक विवाह आयोजन रहा, जिसे लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था ने इसे हर वर्ष आयोजित करने का संकल्प भी लिया है।
    समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले दो महीनों से इस आयोजन की तैयारी की जा रही थी। विवाह योग्य जोड़ों का चयन कर विधिवत उनका विवाह कराया गया।

    इस अवसर पर प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री जैसे बर्तन, पलंग, कूलर, सोफा, अलमारी और वस्त्र उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इस पुनीत कार्य में शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए वर-वधु को आशीर्वाद और उपहार दिए।

    धूमधाम से निकली बारात, हुआ भव्य स्वागत
    विवाह से पूर्व दूल्हों की बारात ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकाली गई, जिसमें परिजन और समिति सदस्य जमकर नाचते-गाते नजर आए। श्याम मंदिर पहुंचने पर वधु पक्ष द्वारा बारातियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में बनाए गए पांच अलग-अलग मंडपों में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ।

    संगीतमय फेरों के साथ हुआ विवाह
    सामूहिक विवाह समारोह में संगीतमय वातावरण के बीच फेरे संपन्न कराए गए, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। पांचों जोड़ों का अलग-अलग मंडपों में पंडितों द्वारा विधि-विधान से विवाह कराया गया। जिन कन्याओं के माता-पिता मौजूद नहीं थे, उनका कन्यादान समिति सदस्यों एवं श्याम प्रेमियों ने किया।फेरे के दौरान फूलों की वर्षा कर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया गया। संपूर्ण अनुष्ठान मंदिर के पुजारी अमित शर्मा महाराज एवं अन्य विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

    पारिवारिक माहौल में निभाई गईं सभी रस्में
    पूरे आयोजन को पारिवारिक स्वरूप दिया गया, जिसमें हिंदू विवाह की सभी परंपराएं निभाई गईं। दुल्हन की बहनों को जूता छुपाई की रस्म में नेग भी दिया गया। दूल्हों की सालियों ने पारंपरिक अंदाज में जूते पहनाकर रस्म पूरी की। अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, वहीं बारातियों के ठहरने और तैयार होने के लिए हरियाणा भवन में विशेष प्रबंध किए गए थे।

    समाज के सभी वर्गों का मिला सहयोग
    इस आयोजन में श्री श्याम मंडल रायगढ़ सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंडल के पदाधिकारियों ने वर-वधु को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किए। पूर्व सभापति सुरेश गोयल, संजय सिंघानिया, कविता बेरीवाल, मनीष पालीवाल, संजय चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

    सदस्यों की मेहनत से सफल हुआ आयोजन
    कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य सुबह से ही जुटे रहे। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से यह पहला सामूहिक विवाह समारोह बेहद सफल और यादगार बन गया।

    समिति ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिल सके और समाज में सहयोग व एकता की भावना मजबूत हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर ढीली कार्रवाई, छोटे वाहन पकड़े—बड़े माफिया बेखौफ!!

    April 20, 2026

    नन्हों की खुशियों से गुलजार हुआ किण्डर वैली, समर कार्निवल में जमकर हुई मस्ती!!

    April 19, 2026

    💥 सड़क हादसा | रायगढ़ 💥
    भगवानपुर चौक पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय बच्ची की मौत, दादा घायल!!

    April 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,191 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,364 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ में सामूहिक विवाह की पहल: पांच जोड़ों को मिला नया जीवन, समाज ने दिया साथ!!

    By Santosh KumarApril 21, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़। शहर में सामाजिक…

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    April 21, 2026

    रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर ढीली कार्रवाई, छोटे वाहन पकड़े—बड़े माफिया बेखौफ!!

    April 20, 2026

    📱खोए मोबाइल मिले वापस: पुलिस की मुहिम से लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

    April 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,191 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,364 Views
    Categories
    • Blog (613)
    • आस्था (25)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,020)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.